---विज्ञापन---

इंडक्शन कुकटॉप हो गया है गंदा तो इस ट्रिक से करें साफ, बिना किसी स्क्रैच के चमक जाएगा स्टोव

How To Clean Induction Cooktop: खाने के कण और तेल-मसाले अक्सर ही कुकटॉप को गंदा कर देते हैं. ऐसे में यहां जानिए बेकिंग सोडा समेत किन चीजों से इंडक्शन कुकटॉप की सफाई की जा सकती है. इससे कुकटॉप पर स्क्रैच नहीं आते और वह चमकने लगता है.

---विज्ञापन---

Kitchen Cleaning Hacks: खाना पकाते हुए किचन के इंडक्शन कुकटॉप पर तेल, मसाले और खाने के टुकड़े गिरकर जम जाते हैं. रोजाना सिर्फ कपड़े से साफ कर देने भर से ही कुकटॉप साफ नहीं होता है बल्कि हफ्ते में एक बार कुकटॉप की अच्छी सफाई करना जरूरी है. इससे कुकटॉप की चिपचिपाहट हट जाती है और उसकी परफोर्मेंस बढ़ती है जिससे वह सालोंसाल नया रहता है. यहां जानिए बेकिंग सोडा, सिरका और कौन-कौन सी चीजें इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop) को साफ करने में असरदार होती हैं. इस तरह आप बिना स्क्रैच के अपने कुकटॉप को साफ कर सकते हैं.

इंडक्शन कुकटॉप को कैसे साफ करें

  • सबसे पहले इंडक्शन कुकटॉप का प्लग हटाकर उसे बंद करें. जब हीट पूरी तरह कम हो जाए तब इसकी सफाई करना शुरू करें.
  • माइक्रोफाइबर वाले कपड़े से कुकटॉप को पोंछें. इससे हल्के दाग निकलने लगेंगे.
  • डिश वॉशिंग साबुन को पानी में डालकर घोल बनाएं. अब इस घोल से कपड़े को गीला करें और फिर कुकटॉप को साफ करें.

बेकिंग सोडा आएगा काम

---विज्ञापन---

कुकटॉप के गंदे और जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा को गीले कपड़े पर लगाएं और इससे इंडक्शन कुकटॉप पर गोलाई में घुमाएं. इससे जिद्दी दाग हटने लगते हैं.

विनेगर भी हो सकता है असरदार

---विज्ञापन---

विनेगर को सीधा कुकटॉप पर लगाने के बजाए इसे पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें. विनेगर लेकर उसे दोगुनी मात्रा में पानी के साथ मिलाएं. इससे बचे-कुचे दाग निकल जाएंगे.

हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल ना करें

---विज्ञापन---

बाजार में मिलने वाले हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल करने से बचें. इससे कुकटॉप की ऊपर की लेयर खराब हो सकती है.

घिसने से करें परहेज

---विज्ञापन---

किसी नुकीली चीज से इंडक्शन कुकटॉप को खुरचने या घिसने से परहेज करने से परहेज करें. इससे कुकटॉप पर परमानेंट डैमेज हो सकता है.

पानी का इस्तेमाल कम करें

---विज्ञापन---

इस बात का ध्यान रखें कि आप कुकटॉप को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से बचें. इसके अलावा, कुकटॉप के किनारों पर पानी जाने से बचाएं.

सुखाने के बाद करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

इंडक्शन कुकटॉप को साफ करने के बाद इसे कपड़े से साफ करें. जब इंडक्शन कुकटॉप अच्छे से सूख जाए उसके बाद ही इसे चलाएं और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 12:40 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola