International Women's Day 2026: कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए इस दिन को मनाने की वजह, थीम और महत्व

हर साल पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो बेहद ही खास दिन है. इस दिन के बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती कि यह आखिर क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है? आइए आपको आसान शब्दों में बताते हैं कि इस दिन के बारे में.

International Women’s Day 2026

कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

मार्च का महीना पूरी दुनिया में महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने महीना माना जाता है. समाज, परिवार और वर्कप्लेस में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है, लेकिन कई बार उनके संघर्ष और उपलब्धियों को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं. ऐसे में एक खास दिन महिलाओं की ताकत, उनके अधिकारों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित किया गया है. यही वजह है कि हर साल मार्च के महीने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं बल्कि समाज को यह सोचने का मौका भी देता है कि महिलाओं को बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए अभी और क्या किया जाना बाकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास काफी पुराना और प्रेरणादायक रहा है. सबसे पहले साल 1909 में अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी द्वारा महिला दिवस मनाया गया था. इसके बाद दुनिया के कई देशों में महिलाओं के अधिकारों को लेकर आंदोलन और जागरूकता अभियान शुरू हुए. बाद में साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘इंटरनेशनल वुमेन्स ईयर‘ के दौरान पहली बार आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इसके दो साल बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 मार्च को महिला अधिकार और विश्व शांति के लिए समर्पित दिवस के रूप में मान्यता दी. तभी से हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाने लगा.

विज्ञापन

क्या है महिला दिवस का महत्व?

महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सम्मान देना ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी कई जगह महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अपनी हक में निर्णय लेने के अधिकार में बराबरी नहीं मिल पाती. ऐसे में यह अवसर समाज को सोचने और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. महिला दिवस हमें यह भी सिखाता है कि जब महिलाओं को सही अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत से समाज और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

विज्ञापन

Women’s Day 2026 की थीम क्या है?

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक खास थीम तय की जाती है, जो उस साल के उद्देश्य और संदेश को दर्शाती है. साल 1996 से यह परंपरा शुरू हुई थी. पिछले साल 2025 में थीम ‘Accelerate Action’ रखा गया था, जबकि Women’s Day 2026 का थीम ‘Give To Gain’ (दान करके लाभ प्राप्त करें) रखी गई है. इस थीम का मुख्य संदेश यह है कि जब समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग और अवसर देता है, तो इसका फायदा पूरे समाज को मिलता है शिक्षा, नेतृत्व, बिजनेस, विज्ञान, कला और राजनीति जैसे क्षेत्रों में जब महिलाएं सफल होती हैं, तो परिवार से लेकर देश तक नाम रोशन होता है. यही सोच इस साल की थीम के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ