Skin Care Tips: स्किन ड्राई है या डिहाइड्रेटेड, इन खास तरीकों से लगाएं पता  

Skin Care Tips: सर्दियों में कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं जिसके कारण कई बार इनकी स्किन ड्राई या डिहाइड्रेटेड हो जाती है। अगर आप भी ये पता लगाना चाहते हैं कि आपकी स्किन कैसी है, तो यहां जान सकते हैं।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

विज्ञापन

Skin Care Tips: हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। लेकिन सर्दियां आते ही हमारा वाटर इंटेक बिगड़ने लगता है। प्यास भी कम लगती है और शरीर के कई हिस्सों में ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसी तरह सर्दियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। ऐसा वातावरण में नमी की कमी के कारण होता है। इसके लिए आपको इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। ताकि आपके शरीर के साथ-साथ आपकी स्किन भी हेल्दी रहे। आइए जानते हैं कि आपकी  स्किन डिहाइड्रेटेड है या ड्राई इसका पता कैसे लगा  सकते हैं?

डिहाइड्रेटेड स्किन के लिए पिंच टेस्ट

स्किन में पानी की कमी का पता लगाने के लिए आप पिंच टेस्ट कर सकती हैं। वैसे तो ये कोई सटीक तरीका नहीं है, लेकिन फिर भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं-

विज्ञापन

अपने गाल, पेट, छाती, या अपने हाथ के पिछले हिस्से पर पिंच करें और कुछ सेकंड के लिए रुकें। इसके बाद अगर आपकी स्किन फिर से उसी शेप में वापस आ जाती है तो इसका मतलब है कि डिहाइड्रेटेड नहीं हैं। लेकिन अगर वापस शेप लेने में थोड़ा समय लगता है, तो पानी की कमी है। आप चाहें तो अन्य हिस्सों पर भी इस टेस्ट को दोबारा कर सकती हैं।

डिहाइड्रेटेड स्किन के लक्षण

1.आंखों के नीचे थकान

विज्ञापन

2.त्वचा का रूखापन

3.खुजली होना

विज्ञापन

4.झुर्रियां

5.डार्क अंडर-आई सर्कल

विज्ञापन

6.फाइन लाइंस

कैसी नजर आती है ड्राई स्किन?

ड्राई स्किन में अक्सर नेचुरल ऑयल की कमी होती है। इस प्रकार की स्किन में खुजली होती है और यह परतदार नजर आती है। इसके अलावा स्किन में ड्राइनेस महसूस होती है। इसके लक्षण आमतौर पर भौंहों के पास, नाक और मुंह के कोनों पर नजर आते हैं।

विज्ञापन

ड्राई स्किन के लक्षण

1.वाइट पैच या फ्लेक्स

2.सोरायसिस

विज्ञापन

3.स्किन फ्लेकी नजर आ सकती है

4.लालिमा या जलन

विज्ञापन

5.एक्जिमा

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ