खाना खाते समय पसीना क्यों आता है? किस बीमारी का शुरुआती संकेत

Sweating Problem While Eating: खाना खाते वक्त पसीना आना आम समस्या नहीं है। यह एक गंभीर बीमारी की ओर संकेत है, जिसे किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी।

Sweating Problem While Eating

Sweating Problem While Eating: कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पसीना आता है, वहीं किसी को खाते हुए पसीना आता है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में खाते वक्त पसीना आना कॉमन है लेकिन हमेशा ऐसा होना सही नहीं है क्योंकि पसीना आना एक प्राकृतिक शारीरिक गतिविधि है, जो कई बार सेहत से जुड़ी बातों का खुलासा करता है। पसीना आना वैसे भी कुछ लोगों के लिए शर्मनाक होता है, ऐसे में अगर आपको खाते वक्त भी यह समस्या हो रही है, तो यह सही नहीं है क्योंकि कई बार हम बाहर खाना खाते हैं या किसी पार्टी में होते हैं। वहां भी आपको ऐसी समस्या हो सकती है, जो कि काफी ऑकवर्ड और अनहाइजीनिक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं, ज्यादा पसीना आने का क्या कारण है और बचाव के तरीके।

विज्ञापन

खाते वक्त पसीना क्यों आता है?

यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जैसे

विज्ञापन

1. डायबिटीज- इन लोगों को कई बार खाना खाते समय पसीना आ सकता है क्योंकि खाते वक्त शरीर एक्टिविट होता है, इस दौरान शरीर में हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है। इस कारण कुछ लोगों को पसीना, कमजोरी और अचानक से थकावट महसूस होने लगती है।

विज्ञापन

2. हाइपोथायरायडिज्म- हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप, पाचन में समस्याएं हो सकती हैं और खाना खाते समय पसीना आ सकता है।

3. हार्ट डिजीज- हार्ट प्रॉब्लम्स में दिल तक ऑक्सीजन सप्लाई और ब्लड फ्लो में दिक्कतें पैदा होती है। यह पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है, जिसके चलते खाते हुए पसीना आता है। यह आपको दिल की बीमारी का संकेत देता है।

विज्ञापन

4. एसिड रिफ्लक्स डिजीज- कुछ लोगों को हैवी या मसालेदार खाना खाने के बाद हार्ट बर्न होता है, इस समस्या में शरीर के अंदर एसिडिक रिएक्शन होता है। इस स्थिति में भी खाना खाते हुए पसीना आता है।

Sweating Problem While Eating

फोटो क्रेडिट- Freepik

विज्ञापन

5. पसीने की अधिकता- यह एक ऐसी डिजीज है जिसमें शरीर में ज्यादा पसीना बनता है। यह बिना किसी कारण के भी हो सकता है और खाने के दौरान पसीना आ सकता है। यह एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जो कि पसीने से जुड़ी है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए इलाज की आवश्यकता होती है।

कहां-कहां आता है पसीना?

खाते वक्त अक्सर, गर्दन, बालों पर, या हेयर स्कैल्प के साथ-साथ चेहरे और हाथों में भी पसीना निकल सकता है।

विज्ञापन

क्या है उपचार?

  • स्वस्थ आहार खाएं, जैसे ताजे फल और पानी से भरपूर फूड्स।
  • फ्रेश पकाई हुई सब्जियों का सेवन करें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
  • व्यायाम करें।
  • प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम से कम करें।

ये भी पढ़ें- सेहत से जुड़े ये 7 फैक्ट्स 90% लोग नहीं जानते होंगे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ