क्या आप भी हैं किसी गलत Relationship में? इन 4 संकेतों से लगाएं पता

Relationship Tips: क्या आपको भी ऐसा महसूस होता है कि आप एक गलत रिलेशनशिप में हैं, तो हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं ।

Relationship Tips, you are with wrong person, Advice Sings of Bad ,Relation life tips in hindi
विज्ञापन

Relationship Tips: एक रिलेशनशिप में अगर कुछ खूबियां होती हैं, तो उसके साथ-साथ कमियां भी होती हैं। जब आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो प्यार के अलावा, मनमुटाव, लड़ाई झगड़ें, रूठना मनाना सब होता है और ऐसा होना बिल्कुल आम बात है। लेकिन कई बार लोगों को प्यार के चक्कर में पता ही नहीं चलता की वो जिस इंसान के साथ रिलेशन में हैं, वो इंसान आपके लिए सही है या नहीं।

जब पता चलता है, तब तक बहुत देर हो जाती है और उस रिलेशनशिप से निकल पाने में मुश्किल होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आप जिस इंसान के साथ रिलेशनशिप में हैं, वो इंसान आपके लिए सही है या गलत।

विज्ञापन

लगातार लड़ाई होना (Constant Fighting)

अगर आपके विचारों में टकराव हो रहा है और हर दिन लड़ाई होती है, तो एक गलत रिलेशनशिप में होने का सबसे पहला संकेत यही होता है। अगर आपका पार्टनर हर छोटी-छोटी बात पर आपसे लड़ने लगा है, आपकी एक नहीं सुनता और अपनी ही चलाता रहता है। तो समझ जाइए की आप एक गलत रिलेशनशिप में हैं। क्योंकि एक हेल्थी रिलेशनशिप एक दूसरे से अपनी सभी परेशानियों को शेयर करने और सुलह करने से बनता है।

खुश नहीं रह पाते (Can’t be happy)

विज्ञापन

अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और बार-बार बीमार हो रहे हैं और अंदर से खुश नहीं रह पाते, तो ये भी एक संकेत है कि आप एक गलत रिलेशन को चला रहे हैं। अगर आप बार-बार बीमार हो रहें हैं, तो ये बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि एक सही रिलेशनशिप में जब आप खुश होते हैं, तो वो खुशी आपके चेहरे पर और पुरे शरीर पर दिखती है।

विज्ञापन

इमोशनल ब्लैकमेल करना (Emotional Blackmailing)

RELATIONSHIP TIPS

अगर आपको लगे कि जब भी आप कोई फैसला लेने की सोच रहे हैं और आपका पार्टनर उस समय आपको ब्लैकमेल कर देता है जिसके बाद वो काम नहीं हो पाता। तो समझ जाइए कि आप एक गलत रिलेशनशिप में हैं। क्योंकि एक हेल्थी रिलेशनशिप में आपके सामने वाला पार्टनर आपको समझता है, महत्व देता है और हर फैसले का सम्मान करता है। अगर आपका पार्टनर अच्छा होता है तो रिलेशनशिप अच्छा होने के साथ ही आपकी पर्सनल लाइफ में भी ग्रोथ होती है।

विज्ञापन

पार्टनर आपको बदलना चाहता हो (Wants to Change You)

अगर आपका पार्टनर आपको वैसा ही अपनाना नहीं चाहता जैसे आप हैं, तो समझ जाइए कि यह एक संकेत है कि आप एक गलत रिलेशनशिप में हैं। कभी-कभी एक रिलेशनशिप में ये सब बहुत नॉर्मल लगता है और आप अपने पार्टनर की खुशी के लिए वैसे बन भी जाते हैं, जैसे आप हो ही नहीं। लेकिन ये आपकी सबसे बड़ी गलती होगी। एक अच्छा रिलेशन वो होता है, जिसमे आप अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश नहीं करते और वो जैसा होता है, उसे वैसा ही अपना लेते हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ