New Year पर खुद को फिट रखने का करें वादा, अपनाएं 5 तरीके
New Year 2024 Fitness Resolution: नए साल पर खुद को फिट रखने का वादा करें और इन तरीकों से योग की आदत डालें।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

New Year 2024 Fitness Resolution: कुछ ही दिनों बाद नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। इस नए साल पर सभी लोगों को स्वस्थ जीवन के वादे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखना है तो योग-व्यायाम की आदत को आज ही अपने जीवन में जोड़ लें। जब आप योग के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो पूरा दिन फ्रेश और माइंड एक दम रिलैक्स रहता है, साथ ही आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं। इसके साथ ही कई बड़ी बीमारियों के जोखिम से दूर रह सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि योगा न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। एक रिसर्च के अनुसार जो लोग योगा करते हैं वो अन्य लोगों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। आइये जानते है कि हम कैसे योग को अपनी आदत बना सकते हैं और ऐसे तीन आसन जिन्हे हेल्थ एक्सपर्ट्स बहुत लाभकारी मानते हैं।
ये भी पढ़ें- Winter Fashion Tips: विंटर सीजन में ऐसे निखरता है कैटरीना का लुक
भुजंगासन जिसे हम कोबरा पोज के नाम से भी जानते हैं। इससे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम और तनाव को कम करने में लाभ मिलता है। साथ ही इस योगासन से रक्तचाप को कम करने, पीठ-कमर के दर्द में आराम दिलाने और मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में राहत मिलती है।
वृक्षासन मस्तिष्क को शांत करने और आराम देने में लाभकारी होता है। इस योगासन को करने से शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है। पैर मजबूत और शारीरिक संतुलन बना रहता है। अगर आप पीठ में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो ये आसन उस समस्या को दूर करने में मदद करता है।
प्राणायाम हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी होता है, इससे किसी एक अंग को नहीं बल्कि पूरे शरीर को लाभ मिलता है। इस योगासन को करने से फेफड़ों की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके अलावा हृदय गति, श्वसन और रक्तचाप आदि को नियंत्रित रखने में भी ये योगासन लाभकारी होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: