Relationship Tips: लड़कों को नहीं पसंद आती लड़कियों की ये 5 आदतें, बन सकता है तलाक या ब्रेकअप का कारण

Relationship Tips: अगर आप किसी रिलेशनशिप में है, तो लड़कियों के लिए यह बात जानना जरूरी है कि लड़कों को उनकी कौन-कौन-सी आदत पसंद नहीं आ सकती है।

Relationship Tips

Relationship Tips

विज्ञापन
विज्ञापन

आप किस तरीके से बात करते हैं, कैसे उठते-बैठते,  आप किस बात को लेकर कैसे रिएक्ट करते हैं और आपका एक्सप्रेशन कैसा है, लड़के ये सब कुछ नोट करते हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि लड़कों को लड़कियों की कौन-कौन सी बातें पसंद नहीं होती है। आइए जानते हैं कि लड़के लड़कियों की कौन-कौन सी बातें पसंद नहीं करते हैं…

मूड स्विंग

लड़कों को लड़कियों का बार-बार मूड स्विंग्स होना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।अगर आप किसी सही वजह को लेकर परेशान हैं या स्ट्रेस में है, तो ये अलग बात होती है।  लेकिन अगर आप बिना किसी वजह बार-बार टेंशन का माहौल क्रिएट करने की कोशिश करेंगी तो वो आपसे चढ़ना शुरू कर देंगे। इससे आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है इसलिए अपने इस आदत को बदल दें।

विज्ञापन

दोस्तों के बारे में बुराई

लड़के अपने दोस्तों के बारे में बुराई कभी नहीं सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप उनके सामने उनके दोस्तों की बुराई करते हैं तो यह आदत छोड़ दें। इससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। इसलिए जितना हो सके उनके और उनके दोस्तों के बीच में आने की कोशिश ना करें।

जलाने की आदत

लड़कों को लड़कियों की जलाने की आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती है। आप भले ही यह सब उनसे अटेंशन पाने के लिए कर रही हो, लेकिन यह उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि आप उनके अलावा किसी और के साथ रहें। यह आदत आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

विज्ञापन

स्पेस न देना

हर किसी को अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, लेकिन अगर अपने पार्टनर को स्पेस नहीं देती हैं, तो ये आपके रिलेशनशिप पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। साथ ही आपको एक बुरा इंसान साबित कर सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को समय-समय पर स्पेस देते रहे ताकि आपका रिश्ता हेल्दी बना रहे।

सपोर्ट न देना

अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करती हैं, तो उसे हमेशा आपसे उम्मीदें बनी रहती है। इसलिए आप अपने पार्टनर का सपोर्ट जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो यह चीज लड़कों को कभी पसंद नहीं आती है। इससे आपके रिश्ते के के बीच दूरियां आ सकती है और यह बात आपके अलग होने का कारण भी बन सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ