---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!

Numerology Tips For Love Life: अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में प्यार तो बरकरार रहेगा ही। साथ ही घर-परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Numerology Tips For Love Life: किसी भी रिलेशनशिप में प्रेम होना बहुत जरूरी है। बिना प्यार और रोमांस के रिश्ता बोझ लगने लगता है। हालांकि अंक शास्त्र की मदद से आप अपनी लव लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक उसके बार में बहुत कुछ बताता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन के बारे में उनके विचार, भावनाओं, लव लाइफ और उनके गुणों को दर्शाता है। अगर आपको अपने पार्टनर के बारे में ये सब बातें पता चल जाती हैं, तो कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 के लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप उन्हें प्यार देंगे, तो वो आपको खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। आपको उनकी जो बात अच्छी लगती है, वो उन्हें बताए। इससे आप दोनों को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही आप दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---
Relationship tips

रिलेशनशिप टिप्स Image Credit: Freepik

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: संबंध बनाने से पहले लड़कियां देती हैं ये 5 इशारे, इस तरह करें पहचान

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले लोग संवेदनशील होते हैं। बात-बात पर रोने लगते हैं। ऐसे में उनके साथ बात करते समय शांत रहें। अगर आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो इसके लिए उनके साथ प्यार से बात करें और उन्हें समझने का प्रयास करें।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लोग कठोर स्वभाव के होते है, लेकिन प्यार के मामले में शर्मीले और भावुक होते हैं। अगर आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो उनके साथ घूमने जाए। उनकी छोटी से छोटी बात का ध्यान रखें।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोग मेहनती होते हैं। उन्हें ज्यादा दिखावा पसंद नहीं होता है। इसके अलावा उन्हें अपनी भावनाओं को प्रकट करना भी नहीं आता है। इस वजह से आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं लेकिन आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो इसके लिए उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। उनके साथ डेट पर जाए। अगर आप ये प्रयास करते रहेंगे, तो धीरे-धीरे आपकी लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले व्यक्ति खुले विचार के होते हैं। उन्हें पसंद नहीं होता है कि कोई उनकी लव लाइफ में दखल दे। अगर आपके पार्टनर का मूलांक 5 है, तो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात बाहरी इंसान को न बताएं। इससे आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Relationship Tips

मूलांक 6

मूलांक 6 के लोग अपने लिए पारिवारिक साथी चाहते हैं। उन्हें उनकी लाइफ में कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है, जो उनके साथ-साथ उनके परिवार वालों का भी ध्यान रखे। अगर आपको अपने पार्टनर का दिल जीतना है, तो सबसे पहले उनके माता-पिता, भाई और बहन को प्यार दें। उनके साथ अपने रिश्ते मजबूत बनाए। ये देखकर वो आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे और आपका रिश्ता भी धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 7

आमतौर पर मूलांक 7 के लोग समझदार होते हैं, लेकिन उन्हें बात-बात पर गुस्सा आने लगता है। इस वजह से उनका कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है, लेकिन आप अगर उन्हें प्यार से समझाएंगे, तो वो आपको राजा/रानी की तरह फील कराएंगे। आपकी हर जरूरत और छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रखेंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 के लोगों को जीवन में मान-सम्मान की लालसा होती है। अक्सर ये लोग धन और प्रेम से ज्यादा प्रतिष्ठा को प्राथमिकता देते हैं। इन लोगों को अपने लिए एक ऐसे साथी की तलाश होती है, जो उनकी बातों का समर्थन करे।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 9

मूलांक 9 के लोग दयालु और बुद्धिमान होते हैं। दूसरों की मदद करने से इन्हें खुशी मिलती है। यदि आपके पार्टनर का मूलांक 9 है, तो आप बहुत लकी है। अगर आप अपने पार्टनर को सच्चे दिल से प्रेम करेंगे, तो वो आपकी हर जरूरत को पूरा करेंगे। इसके अलावा आपकी लव लाइफ में भी सदा प्रेम बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में किसको होगा मुनाफा और कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 03, 2024 09:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola