Paneer Tikka Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं 'पनीर टिक्का सैंडविच', जो खाएगा बार-बार डिमांड करेगा

Paneer Tikka Sandwich

Paneer Tikka Sandwich

विज्ञापन

Paneer Tikka Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ खास और टेस्टी बनाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। ब्रेकफास्ट में स्वादिष्ट और लजीज फूड मिल जाएं, तो दिन बन जाता है।

टेस्टी होने के साथ-साथ नाश्ता हेल्दी भी होना चाहिए। इसके लिए पनीर टिक्का सैंडविच एक बेहतर ऑप्शन है। पनीर टिक्का सैंडविच को बनाना बहुत आसान होता है। सुबह के नाश्ते के लिए पनीर टिक्का सैंडविच बहुत ही सही होता है और इसे बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होता।

विज्ञापन

बेहद आसान है पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी

बच्चों से लेकर बड़ो तक इस रेसिपी को हर कोई खूब पसंद करता है और एक बार खाने के बाद बार-बार इसकी डिमांड की जाती है। इसलिए आज हम आपको पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद आसान है। चलिए जान लेते हैं…

Paneer Tikka Sandwich बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • पनीर
  • ब्रेड स्लाइस
  • टमाटर
  • चीज क्यूब
  • चिली फ्लेक्स
  • बड़ा बटर
  • ओरिगेनो
  • पिज्जा सॉस
  • स्वादानुसार नमक

Paneer Tikka Sandwich बनाने की विधि

  • पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए आपको सबसे पहले चीज क्यूब लेना है।
  • इसके बाद चीज क्यूब को अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • अब इसे एक बाउल में रख दें।
  • इसके बाद टमाटर लें और अच्छे से धो लें।
  • अब टमाटर को अच्छे से पोंछ लें।
  • फिर इन्हें गोल-गोल बारीक काट लें।
  • इसके बाद पनीर लें और चकौर काट लें।
  • अब आपको ब्रेड स्लाइस लेना है।
  • फिर इसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें।
  • इसके बाद टमाटर के टुकड़े ब्रेड स्लाइस के ऊपर रखें।
  • फिर इस पर कद्दूकस किया चीज चारों और फैला दें।
  • अब इस पर चुटकीभर नमक छिड़क दें।
  • इसके बाद पिज्जा को एक पॉट में रखकर माइक्रोवेव में 2 मिनट तक सेकें।
  • इसके बाद पनीर टिक्का सैंडविच को बाहर निकाले।
  • अब आपका पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार है।
  • आप इसे सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ