Paneer Pasanda Recipe: बनाना है कुछ स्पेशल? तो पनीर पसंदा बनाने का ये तरीका लाएगा दुगना स्वाद
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Paneer Pasanda Recipe: पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। चाहे वो स्नैक के तौर पर हो या सब्जी के रूप में पनीर खाने वालों की पसंद कुछ भी हो सकती है। इसके लिए किसी खास मौके पर भी पनीर को सबसे पहले चुना जाता है। अगर आप भी पनीर की कोई स्पेशल रेसिपी (Paneer Special Recipe) सर्च कर रहे हैं तो पनीर पसंदा आपकी पसंद बन सकता है। आइए गूगल सर्च में ट्रेंड (Most Google Search Recipe) कर रही पनीर पसंद रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं।
एक प्लेट में पनीर के चौकोर बड़े टुकड़े काट कर रख लें। इसके बाद एक कटोरी में ड्राई फ्रूट्स के भी छोटे-छोटे टुकड़े करके रखें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और धनिया काट लें। स्टफिंग के लिए थोड़ा सा पनीर लें और उसका चूरा बनाकर, उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाकर स्वादानुसार नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
एक बाउल में कॉर्न फ्लोर या अरारोट में पानी और चुटकी नमक मिलाकर गाढ़ा स्मूद घोल तैयार कर लें। अब पनीर के मोटे टुकड़े को बीच से ऐसे कट करें कि वो नीचे से जुड़ा रहे। इसमें पनीर-ड्राई फ्रूट्स की बनी स्टफिंग को भरकर हल्का दबाकर सैंडविच की तरह तैयार कर लें। इसी तरह सभी को पनीर सैंडविच बना लें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पनीर सैंडविच को सुनहरा होने तक फ्राई करें। अब एक प्लेट में पनीर सैंडविच निकालकर रख दें। अब कटी हरी मिर्च, धनिया और टमटार को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक बार फिर कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म होने के लिए डालें। इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। इसके बाद अदरक का पेस्ट डालकर भूनें और फिर टमाटर का भी पेस्ट डालकर पका लें।
1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें सभी मसाले जैसे- हल्दी, लाल मिर्च, हरा धनिया पाउडर डालकर भूनें। मसाला जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें ताजी क्रीम भी डाल दें। इसके बाद 1 कप पानी मिलाएं और ग्रेवी उबलने के लिए छोड़ दे। इसके बाद इसमें फ्राइड पनीर सैंडविच भी मिक्स कर दें। बाद में गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और हरी धनिया डालकर 1 मिनट पकाएं। इस तरह से पनीर पसंदा तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: