बच्चों के लिए हेल्दी मोमोज बनाने हैं तो तुरंत देख लीजिए यह रेसिपी, स्वाद में बाजार से भी अच्छे बनेंगे ये Momos

Healthy Momos Recipe: घर पर ही अगर आसानी से हेल्दी और टेस्टी मोमोज बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. यहां जानिए किस तरह बाजार से भी अच्छे मोमोज घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं.

Healthy Atta Momos Recipe

इस तरह बनाएं मोमोज और मोमो चटनी.

How To Make Healthy Momos: क्या बड़े और क्या बच्चे, मोमोज आजकल सभी की पसंद बन गए हैं. मोमोज का स्वाद और टेक्सचर इतना अच्छा लगता है कि मन करता है एक या 2 नहीं बल्कि 10-15 मोमोज एकसाथ खा लिए जाएं. वहीं, थोड़े बड़े बच्चे हों तो उन्हें रोटी ना खाना मंजूर है लेकिन वे पैसे बचा-बचाकर मोमोज जरूर खाते हैं. लेकिन, बाजार के मोमोज में मैदा ज्यादा और सब्जियां कम होती हैं. ऐसे में आप घर पर ही ज्यादा हेल्दी मोमोज बनाकर तैयार कर सकते हैं और बच्चों को खिला सकते हैं. आटे की लेयर और अंदर ढेर सारी सब्जियों की फिलिंग के साथ बनने वाले ये मोमोज (Atta Momos) स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. आटे के अलावा इस एक और खास चीज की लेयरिंग की जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी मोमोज

सामग्री

आटा – 2 कप
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जितनी जरूरत हो

विज्ञापन

स्टफिंग के लिए

तेल – 2 चम्मच
लहसुन – 2 कटा हुआ
प्याज – 1 कटा हुआ
पत्तागोभी – 2 कप घिसी हुई
गाजर – 2 कप घिसा हुआ
कॉर्न – 1 कप
पनीर – एक कप (ऑप्शनल)
सोया सॉस – 1 चम्मच
चिली सॉस – 1 चम्मच
काली मिर्च – आधा चम्मच पिसी हुई

विज्ञापन

मोमोज बनाने की विधि

  • सबसे पहले आटे में तेल, नमक और पानी डालकर गूथ लें.
  • स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में सभी चीजों को एकसाथ डालें और हल्का चला लें. ध्यान रहे आपको इन चीजों को पकाना नहीं है बल्कि हल्का सोटे करना है.
  • 5 मिनट बाद आंच बंद करें और फिलिंग को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • जब फिलिंग ठंडी हो जाए तो मोमोज बनाना शुरू करें. आटे की पतली-पतली लोई बनाएं और उसमें फिलिंग भरकर बंद कर दें.
  • आंच पर स्टीमर रखें और उसमें मोमोज को एक-एक करके रखें और ढक्कर भाप लगाएं.
  • 10 से 15 मिनट में मोमोज पककर तैयार हो जाएंगे.
  • गर्म-गर्म मोमोज को चटनी के साथ सर्व करें.

राइस पेपर मोमोज भी है अच्छा ऑप्शन

विज्ञापन

आप राइस पेपर मोमोज (Rice Paper Momos) भी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. राइस पेपर को पानी से गीला करें और इसमें मोमोज की फिलिंग डालकर राइस पेपर को फोल्ड करके बंद कर दें.

इस राइस पेपर मोमो को पहले पैन में हल्का तेल लगाकर रख दें और ढक दें. इससे मोमोज का निचला हिस्सा फ्राई हो जाएगा और ऊपरी हिस्सा स्टीम से पक जाएगा. बस तैयार हैं आपके पैन फ्राइड मोमोज. इन्हें चिली ऑयल के साथ स्वाद लेकर खाएं.

विज्ञापन

मोमो चटनी कैसे बनाएं

मोमो चटनी बनाने के लिए टमाटर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन और अदरक को एक पैन में डालें और हल्के पानी के साथ पका लें. जब ये चीजें पक जाएं तो टमाटर का छिलका उतारकर सभी चीजों को मिक्सर में डालें और पीस लें. चटनी को कटोरी में डालकर इसमें नमक मिला लें. इस चटनी में मिर्च की मात्रा आप कम या ज्यादा रख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ