---विज्ञापन---

Rava Onion Uttapam Recipe: घर पर मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रवा अनियन उत्तपम, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि घर पर आसानी से कैसे रवा अनियन उत्तपम बना सकते हैं? यहां जानिए सबसे आसान रेसिपी, जिसे अपनाकर आप मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला डिश तलाश कर रहे हैं, तो रवा अनियन उत्तपम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साउथ इंडिया की मशहूर डिश उत्तपम आज पूरे देश में पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए लंबे समय तक बैटर तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती. सूजी, दही और कुछ ताजी सब्जियों से तैयार होने वाला यह उत्तपम स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. अगर आप भी इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं, आइए जानते हैं रेसिपी.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!

---विज्ञापन---

रवा अनियन उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/4 कप ताजा दही
  • 1 कप पानी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
  • 3 से 4 बड़े चम्मच बारीक कटा टमाटर
  • 2 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार तेल

रवा अनियन उत्तपम बनाने का आसान तरीका

  • एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसमें पानी और नमक डालकर चिकना घोल तैयार करें.
  • घोल को लगभग 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  • अब एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं.
  • तैयार घोल को तवे पर डालकर हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं, लेकिन इसे डोसे की तरह पतला न करें.
  • ऊपर से कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया समान रूप से फैला दें.
  • किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं.
  • जब एक तरफ अच्छी तरह सिक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंक लें.
  • तैयार गर्मागर्म उत्तपम को प्लेट में निकालें और नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी UP वाली तहरी, नोट करें यह आसान रेसिपी

First published on: Jun 04, 2026 06:39 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola