---विज्ञापन---

दिन-रात खुलकर चलाएं AC, फिर भी नहीं आएगा भारी बिजली का बिल! बस अपनाएं ये 5 Smart Tips

AC Smart Use: क्या आप भी परेशान हैं कि आपका एसी रूम को जल्दी ठंडा नहीं करता है और अगर उसे लंबे वक्त तक चलाया जाए, तो बिजली का बिल ज्यादा आता है? हम आपको 5 ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप एसी का मजा भी ले सकेंगे और आपकी जेब पर भी भोज नहीं पड़ेगा.

---विज्ञापन---

गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है.आज के वक्त में जैसा मौसम है, इस गर्मी में AC का सही यानी स्मार्ट यूज काफी जरूरी है. क्योंकि सुबह से लेकर रात तक चलने वाली गर्म हवाओं से राहत पाने के लिए मत्र AC ही काम करता है. लेकिन जैसे-जैसे एसी का इस्तेमाल बढ़ता है, वैसे-वैसे बिजली का बिल भी चिंता का कारण बनने लगता है. कई परिवारों की शिकायत रहती है कि थोड़ी सी ज्यादा कूलिंग के चक्कर में महीने का बिजली खर्च काफी बढ़ जाता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों और सही सेटिंग्स को अपनाकर आप बिना कूलिंग से समझौता किए बिजली की खपत को कम कर सकते हैं, बस जरूरी है सही जानकारी की. आइए जानते हैं कैसे आप एसी चलाकर भी अपना बिजली का बिल कम रख सकते हैं?

यह भी पढ़ें: एक ही रोड पर धूप, बर्फ, पतझड़ और वसंत का अनोखा संगम; ये हैं दुनिया के 5 सबसे रोमांचक

---विज्ञापन---

सही तापमान और स्मार्ट इस्तेमाल से होगी अच्छी बचत

एसी चलाते समय सबसे बड़ी गलती लोग तापमान को बहुत कम कर देना समझते हैं. कई लोग 18 या 20 डिग्री पर AC चलाते हैं, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार 24 डिग्री के आसपास का तापमान आरामदायक होने के साथ बिजली की बचत में भी मददगार होता है. तापमान जितना कम होगा, एसी का कंप्रेसर उतनी ही ज्यादा मेहनत करेगा और बिजली की खपत बढ़ेगी. इसके अलावा कुछ और भी कारण है, जिसपर अगर गौर किया जाए, तो पूरा दिन कमरा ठंडा रहेगा और बिजली का बिल भी कम रहेगा.

बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

  • AC को 23-24 डिग्री पर सेट करें

यह तापमान आरामदायक कूलिंग देने के साथ बिजली की खपत को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है. कई लोग इसे कम रखते हैं या फिर तरह-तरह के मोड भी ऑन कर देते हैं, ताकि कूलिंग जल्दी हो, लेकिन इनसे कंप्रेसर पर जोर पड़ता है.

---विज्ञापन---
  • कमरे को पूरी तरह बंद रखें

खुले दरवाजे और खिड़कियां ठंडी हवा को बाहर जाने देती हैं, जिससे एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर कमरा अच्छे से बंद रहेगा, तो हवा अंदर रहेगा और रूम ठंडा रहेगा.

  • AC के साथ पंखे का इस्तेमाल करें

कई लोग सोचते हैं कि अगर सीलिंग फैन चला देंगे, तो बिजली की खपत बढ़ जाएगी. इस बात का ध्यान रखें कि आज के स्मार्ट स्विच जिससे हम फैन की स्पीड कंट्रोल करते हैं, उसे कम रखने से बिजली की खपत बहुत ही कम होती है. ऐसे में सीलिंग फैन ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है, जिससे कम तापमान सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती.

---विज्ञापन---
  • जरूरत पड़ने पर AC को बंद करें

कमरा ठंडा होने के बाद कुछ समय के लिए एसी बंद रखना स्मार्ट माना जाता है, इससे कंप्रेसर को भी आराम मिलता है और एसी की लाइफ भी बढ़ती है. साथ ही इससे बिजली की अच्छी बचत होती है और कूलिंग भी बनी रहती है.

  • AC की नियमित सर्विस कराएं

सबसे जरूरी है साफ फिल्टर और अच्छी तरह मेंटेन किया गया एसी. क्योंकि बिना सर्विस या वक्त पर सर्विस न कराने पर एसी ज्यादा बिजली खर्च करता है, इतना अच्छा एसी रहेगा उतना ही, कम बिजली खर्च करेगा है और बेहतर कूलिंग भी देगा.

---विज्ञापन---

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप भी इस गर्मी में ठंडक का भरपूर आनंद ले सकते हैं और साथ ही अपने बिजली बिल को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 08:09 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola