चेहरे और गर्दन पर सनस्क्रीन कैसे लगाएं? Dermatologist ने बताया कम क्रीम लगाने से क्या-क्या हो सकता है

Sunscreen Applying Tips: गर्मियों में सबसे ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि टैनिंग से खुद को बचाया जा सके. कई बार क्रीम लगाने के बाद भी टैंनिंग हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यकीनन आप गलत तरीका अपना रहे हैं.   

Sunscreen Applying Tips

सनस्क्रीन क्यों जरूरी है? Image Credit- AI

Sunscreen Lagane Ka Tarika: गर्मियों में सबसे ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है. यह हर दिन ब्यूटी रूटीन में शामिल होती है, क्योंकि यह सूरज की किरणों से बचाने का काम करती है.  इसलिए सनस्क्रीन थोड़ी महंगी मिलती है, जिसका इस्तेमाल टैनिंग को कम करने के लिए किया जाता है. ऐसे में इसे लगाने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है. अगर आप चेहरे या गर्दन पर क्रीम लगाते हैं तो आपको पता होना चाहिए. अक्सर लोग क्रीम लगाने के लिए 2 या 3 उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं. इसको लेकर डॉक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वराइच का कहना है कि अगर सनस्क्रीन को सही मात्रा या तरीके से लगाया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ सकता है. कई बार आपको SPF 50 लगाने के बाद भी स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनस्क्रीन क्यों जरूरी है?

गर्मियों में सनस्क्रीन टैनिंग को रोकने के साथ साथ स्किन को साफ रखने का भी काम करती है. इसलिए एक्सपर्ट इसे रोजाना लगाने की सलाह देते हैं, ताकि चेहरे या गर्दन को सूरज की किरणों से बचाया जा सके.  

सनस्क्रीन लगाने का क्या है 2 फिंगर का रूल?

सनस्क्रीन को लगाने के लिए 2 फिंगर वाला रूल अपनाया जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, चेहरे और गर्दन के लिए 2 फिंगर का रूल सही रहता है, क्योंकि इससे लगभग सभी जगह पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लग जाता है. हालांकि, अगर आपका चेहरा बड़ा है या गर्दन का हिस्सा ज्यादा एक्सपोज रहता है.

विज्ञापन

कम सनस्क्रीन लगाने से क्या होता है?

सनस्क्रीन लगाने के लिए न सिर्फ तरीका, बल्कि सही मात्रा का होना भी जरूरी है. कई बार कम मात्रा में लगाई कई सनस्क्रीन स्किन को इफेक्ट कर सकता है. धूप में रहने की वजह से खुजली और रैशेज हो सकते हैं.  

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाएं.
  • सनस्क्रीन को चेहरे, कानों, गर्दन और खुले हिस्सों पर लगाएं. 
  • बाहर निकलने से कम से कम 15 से 20 मिनट पहले इसे लगाएं. 

इसे भी पढ़ें- ‘पफर फिशिंग’ डेटिंग की दुनिया का नया ट्रेंड! जान लीजिए वरना बन सकते हैं उल्लू

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ