भूल जाइए चिलचिलाती धूप! घर की छत पर लगाएं यह ‘Smart Paint’, कितना भी चढ़े पारा… छत रहेगा 25°C तक ठंडा
Smart Paint For Summer: भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास Smart Paint विकसित किया है, जो 97% तक धूप को वापस परावर्तित कर सकता है. यह पेंट घर ठंडा रखने में मदद करती है और AC पर निर्भरता कम कर सकती है. आइए जानते हैं आखिर एक पेंट यह सब कैसे कर सकता है?
भारत में इस समय गर्मी का पारा लोगों का परेशान कर रहा है, जिससे राहत पाने के लिए लोग महंगे-महंगे AC या कूलर खरीद रहे हैं. भीषण गर्मी में जो लोग सबसे ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं, उनका घर आग को चैंबर बन जाता है, जिससे वह एक मिनट रहना भी एक साल जैसा लगता है. इसी समस्या से राहत देने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसा स्मार्ट पेंट बनाया है, जो आपके घर को ठंडा रखने में बहुत मदद कर सकता है. इस पेंट को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी खासियत है कि यह 97% धूप को रिफ्लेक्ट यानी वापस फेंक देता है. इसके अलावा भी इसके कई खासियत है, आइए जानते हैं.
इस पेंट की खासियत है कि इसे लगाने के बाद कमरा एक दम ठंडा रहने लगता है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस पेंट को एक खास पॉलीमर से बनाया है, जिसकी खासियत है कि इसमें छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो ठंडक देने में मदद करती है. असल में यह पेंट पैसिव डेकटाइम रेडिएटिव कूलिंग तकनीक पर काम कर पाता है आसान भाषा में कहें, तो यह पेंट सूरज की गर्मी को सोखकर वापस ब्रह्मांड में भेज देता है.
इस खासियत के कारण इस पेंट की टेस्टिंग में पाया गया है कि इस पेंट को लगाने से छत 25 डिग्री सेल्सियस तक और आसपास की हवा से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा ठंडी रहती है, जिससे घर के अंदर गर्मी नहीं पहुंच पाती और घर ठंडा रहता है.
बिना किसी सोर्स देता है पानी
इस पेंट की एक खासियत यह भी है कि यह हवा से पानी सोंख सकता है. इस पेंट को लेकर बताया जा रहा है कि इस पेंट की सतह आसपास की हवा से ज्यादा ठंडी रहती है इसलिए हवा में मौजूद नमी इस पर आकर अपने आप पानी की बूंदों में बदल जाती है. यह कुछ इस प्रकार है, जैसे सर्दी में जब आप सुबह ओस जमी रहती है. इस पेंट को लेकर माना जा रहा है कि भारत में जिस हिसाब से गर्मी पड़ती है, इस पेंट के इस्तेमाल से लोगों को काफी राहत मिल सकती है.
कहां मिलेगा यह पेंट?
अगर आप इस पेंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि अभी इस पेंट की बिक्री शुरू नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलिया में इस पेंट पर कड़े परीक्षण किए जा रहे हैं और इसे किसी भी आम पेंट की तरह रोलर या स्प्रे से दीवारों पर लगाया जा सकेगा.

---विज्ञापन---