घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!

How to Make Vada: क्या आप भी घर पर आसान तरीके से वड़ा बनाना चाहते हैं? लेकिन परेशान है कि सही ढंग से कैसे बनाएं? आसान रेसिपी.

Sambar Vada Recipe

वड़ा कैसे बनाएं? (Image: Pexels)

जब भी साउथ इंडियन खानों की बात होती है, तो सांभर वड़ा का नाम जरूर आता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बेहद मुलायम वड़ा, जब गर्मागर्म सांभर के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. यही वजह है कि यह डिश नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक लोगों की पसंद बनी हुई है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे कोई भी आसानी से बना सकता है, बस जरूरी है, सही तरीके से स्टेप्स को फॉलो करना. अगर आप भी वड़ा घर पर बनान चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सांभर वड़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 कप धुली उड़द दाल (लगभग 200 ग्राम)
  • 100 ग्राम मूंग दाल या चना दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • 2 से 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच बारीक कटा करी पत्ता या हरा धनिया
  • वड़ा तलने के लिए पर्याप्त तेल
  • याद रखें यह सामग्री दो लोगों के लिए बेहतर है.

आसान तरीके से ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट सांभर वड़ा

  • सबसे पहले उड़द दाल और मूंग या चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
  • भीगी हुई दाल का पानी निकालकर उसे कम से कम पानी के साथ दरदरा पीस लें.
  • तैयार मिश्रण में नमक, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह फेंटें, जिससे वड़े हल्के और मुलायम बनें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ को हल्का गीला करें और थोड़ा मिश्रण लेकर गोल आकार दें.

इस दौरान याद रखें कि बीच में छोटा सा छेद बनाकर वड़े का पारंपरिक आकार तैयार करें.

  • तैयार वड़े को गर्म तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें.
  • एक बार में 3 से 4 वड़े तलें और दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें.
  • सभी वड़े तैयार होने के बाद उन्हें गर्म सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी UP वाली तहरी, नोट करें यह आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ