---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Health Update: सफेद प्याज के सेवन से मिलेंगे शानदार लाभ, जानें

White Onion Benefits: प्याज ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होती है। प्याज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि इससे कई बीमारियां भी दूर होती हैं। रोज प्याज का सेवन आपको जबरस्त फायदे देता है। इस खबर में हम आपके लिए व्हाइट प्याज के फायदे लेकर आए हैं। सफेद प्याज के पोषक तत्व सफेद प्याज […]

---विज्ञापन---

White Onion Benefits: प्याज ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होती है। प्याज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि इससे कई बीमारियां भी दूर होती हैं। रोज प्याज का सेवन आपको जबरस्त फायदे देता है। इस खबर में हम आपके लिए व्हाइट प्याज के फायदे लेकर आए हैं।

सफेद प्याज के पोषक तत्व

सफेद प्याज पोषक तत्वों से भरा होता है। सफेद प्याज में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और कई जरूर तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं। प्याज का इस्तेमाल हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यून सिस्सटम को मजबूत बनाने और कई संक्रमण को दूर रखने के लिए किया जाता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएBrain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी

सफेद प्याज के जबरदस्त फायदे

  1. सफेद प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जिसे फ्रुक्टेन कहा जाता है। ये फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  2. सफेद प्याज एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होने के चलते आंख, नाक और कान के संक्रमण को दूर करता है।
  3. सफेद प्याज में एंथोसायनिन (anthocyanin) और क्वर्सेटिन (quercetin) नामक एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो कैंसर से बचाते हैं।
  4. सफेद प्याज का रस और शहद को मिलाकर पीने से सांस संबंधी रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है।
  5. सफेद प्याज का रस बालों पर लगाने से उनका टूटना और झड़ना बंद हो जाता है.
  6. सफेद प्याज खाने से एसिडिटी में भी राहत मिलती है, यह शरीर में एसिड को बैलेंस करने का काम करती है।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 02:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola