Oil Less Pakode Banana: रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस दौरान हर बालिग मुसलमान रोजा रखता है, रोजा सूरज निकलने से पहले रखा जाता है और सूरज ढलने से पहले तोड़ा जाता है. रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है, जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. फ्रूट चाट, पकोड़े, ड्रिंक्स और ना जाने क्या-क्या इफ्तार करने के लिए बनाया जाता है. इफ्तारी में पकोड़े की खुशबू और स्वाद का अपना अलग ही मजा होता है. पूरे दिन रोजा रखने के बाद गरमा-गरम पकोड़े खाने का इंतजार हर किसी को रहता है. ऐसे में अक्सर पकोड़े बनाते समय वे ज्यादा तेल सोख लेते हैं, जिससे स्वाद के साथ सेहत की चिंता भी बढ़ जाती है. अगर आप भी क्रिस्पी लेकिन कम ऑयली पकोड़े बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर इफ्तार की थाली को स्वादिष्ट और हल्का दोनों बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- चेहरे से नहीं हट रहा होली का लाल रंग? तुरंत करें ये 5 काम… साफ होने के साथ साथ आएगा कुदरती निखार
कम तेल वाले पकोड़े बनाने के हैक्स
- पकोड़े बनाने के लिए बैटर ज्यादा पतला ना बनाएं, क्योंकि अगर घोल बहुत पतला होगा तो सब्जियां ज्यादा तेल सोखेंगी. इसलिए बैटर को थोड़ा गाढ़ा रखें ताकि कोटिंग सही बने और पकोड़े कम तेल लें.
- घोल में चावल का आटा मिलाने से पकोड़े ना सिर्फ क्रिस्पी बनेंगे, बल्कि तेल भी कम सोखेंगे. बेहतर होगा कि आप बेसन के बैटर में 2 चम्मच चावल का आटा डाल दें. ऐसा करने से पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं.
- पकोड़े बनाने के लिए तेल का तापमान सही होना बहुत जरूरी है. अगर आप ज्यादा ठंडे तेल में पकोड़े बनाएंगे, तो उनके अंदर तेल भर जाएगा. वहीं, ज्यादा गर्म तेल में पकोड़े अंदर से जलना शुरू हो जाएंगे.
- पकोड़े तलने के बाद टिश्यू पेपर पर निकालें. तले हुए पकोड़े को सीधे प्लेट में रखने की बजाय टिश्यू पेपर पर निकालना बेस्ट रहेगा. ऐसा करने से एक्स्ट्रा तेल तुरंत सोख लिया जाएगा.
- तेल के अंदर नमक डालने से भी फायदा होता है. आप पकोड़े को फ्राई करने से पहले तेल के अंदर 2 से 3 चम्मच नमक डाल दें. ऐसा करने से तेल पकोड़े के अंदर नहीं आएगा और पकोड़े अच्छी तरह से फ्राई भी हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में 80% बाल झड़ना होगा खत्म, एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे आएंगे आपके बहुत काम
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
13 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
15 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
17 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
22 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines