चेहरे से नहीं हट रहा होली का लाल रंग? तुरंत करें ये 5 काम… साफ होने के साथ साथ आएगा कुदरती निखार

Holi Colour Prevent Tips: इस बार अगर आप रंग ना हटने की वजह से होली सेलिब्रेट नहीं करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से होली का रंग हटाना आसान हो जाएगा और चेहरा ग्लो भी करेगा. 

Holi Colour Prevent Tips

चेहरे से रंग हटाने के लिए करें ये 5 काम. Image Credit- News24

Holi Colour Prevent Tips: होली खेलने में बड़ा मजा आता है. कुछ लोग पूरे साल एक-दूसरे को रंग लगाने का ही इंतजार करते हैं. हालांकि, कुछ लोग परहेज करते हैं क्योंकि कई बार होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लाल या गहरा रंग कई बार आसानी से नहीं उतरता है. ऐसे में लोग बार-बार साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा रूखी, लाल और संवेदनशील हो सकती है. अगर आपके चेहरे पर भी होली का रंग जिद्दी होकर बैठ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए रंग साफ कर सकते हैं और साथ ही चेहरे की प्राकृतिक चमक भी वापस पा सकते हैं. यहां जानिए ऐसे 5 असरदार तरीके, जो रंग हटाने के साथ स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे. साथ ही, आपको त्योहार की खुशी में भंग डालने का काम करते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे रंग से छुटकारा पा सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे से रंग हटाने के लिए करें ये 5 काम 

नारियल तेल आएगा काम- रंग हटाने के लिए आपको चेहरे की मसाज करनी होगी. इसके लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें. इसके बाद कॉटन या मुलायम कपड़े से पोंछ लें.
उबटन लगाएं- बेसन स्किन को क्लीन करने के साथ एक्सफोलिएट भी करता है. इसके लिए 2 चम्मच बेसन में थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं. फिर इसमें एक चुटकी हल्दी भी डालें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.
एलोवेरा जेल लगाएं- रंग हटाने के लिए जरूरी है कि आप एलोवेरा जेल लगाएं. इससे जलन या रूखापन खत्म हो जाएगा और यह स्किन को ठंडक देता है, लालिमा कम करता है.
होममेड पैक लगाएं- अगर रंग के साथ त्वचा बेजान लग रही है तो यह पैक फायदेमंद है. इसके लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं. फिर चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें. दही स्किन को क्लीन करता है और शहद नमी व ग्लो देता है.
माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें- कई लोग रंग हटाने के लिए जोर से स्क्रब करते हैं, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है. इसलिए दिन में 2 बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं और बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ