Iftaar Hacks: इफ्तारी के लिए पकोड़े बनाते वक्त अब नहीं लगेगा ज्यादा तेल, ये आसान टिप्स आएंगी आपके बहुत काम

Less Oily Pakoda: इफ्तारी में पकोड़े ना बनाए जाएं ऐसा हो ही नहीं सकता. गरमा-गरम क्रिस्पी पकोड़े इफ्तार की थाली का स्वाद और बढ़ा देते हैं. कई बार पकोड़े ज्यादा तेल सोख लेते हैं, जिससे वे भारी और अनहेल्दी लगने लगते हैं. ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता हैं.

Less Oily Pakoda

कम तेल वाले पकोड़े बनाने के हैक्स. Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Oil Less Pakode Banana: रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस दौरान हर बालिग मुसलमान रोजा रखता है, रोजा सूरज निकलने से पहले रखा जाता है और सूरज ढलने से पहले तोड़ा जाता है. रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है, जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. फ्रूट चाट, पकोड़े, ड्रिंक्स और ना जाने क्या-क्या इफ्तार करने के लिए बनाया जाता है. इफ्तारी में पकोड़े की खुशबू और स्वाद का अपना अलग ही मजा होता है. पूरे दिन रोजा रखने के बाद गरमा-गरम पकोड़े खाने का इंतजार हर किसी को रहता है. ऐसे में अक्सर पकोड़े बनाते समय वे ज्यादा तेल सोख लेते हैं, जिससे स्वाद के साथ सेहत की चिंता भी बढ़ जाती है. अगर आप भी क्रिस्पी लेकिन कम ऑयली पकोड़े बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर इफ्तार की थाली को स्वादिष्ट और हल्का दोनों बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- चेहरे से नहीं हट रहा होली का लाल रंग? तुरंत करें ये 5 काम… साफ होने के साथ साथ आएगा कुदरती निखार

विज्ञापन

कम तेल वाले पकोड़े बनाने के हैक्स

  • पकोड़े बनाने के लिए बैटर ज्यादा पतला ना बनाएं, क्योंकि अगर घोल बहुत पतला होगा तो सब्जियां ज्यादा तेल सोखेंगी. इसलिए बैटर को थोड़ा गाढ़ा रखें ताकि कोटिंग सही बने और पकोड़े कम तेल लें.
  • घोल में चावल का आटा मिलाने से पकोड़े ना सिर्फ क्रिस्पी बनेंगे, बल्कि तेल भी कम सोखेंगे. बेहतर होगा कि आप बेसन के बैटर में 2 चम्मच चावल का आटा डाल दें. ऐसा करने से पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं.
  • पकोड़े बनाने के लिए तेल का तापमान सही होना बहुत जरूरी है. अगर आप ज्यादा ठंडे तेल में पकोड़े बनाएंगे, तो उनके अंदर तेल भर जाएगा. वहीं, ज्यादा गर्म तेल में पकोड़े अंदर से जलना शुरू हो जाएंगे.
  • पकोड़े तलने के बाद टिश्यू पेपर पर निकालें. तले हुए पकोड़े को सीधे प्लेट में रखने की बजाय टिश्यू पेपर पर निकालना बेस्ट रहेगा. ऐसा करने से एक्स्ट्रा तेल तुरंत सोख लिया जाएगा.
  • तेल के अंदर नमक डालने से भी फायदा होता है. आप पकोड़े को फ्राई करने से पहले तेल के अंदर 2 से 3 चम्मच नमक डाल दें. ऐसा करने से तेल पकोड़े के अंदर नहीं आएगा और पकोड़े अच्छी तरह से फ्राई भी हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में 80% बाल झड़ना होगा खत्म, एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे आएंगे आपके बहुत काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ