Monsoon Tips: बारिश का सुहावना मौसम तो सभी को पसंद होता है, लेकिन वहीं इस मौसम में बिना वाशिंग मशीन कपड़े धोने और सुखाने की बात करें तो आपका मुंह लटकना लाजिमी है तो, यदि आपके घर में भी वाशिंग मशीन नहीं है और कपड़ों का ढेर लग गया है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिन्हें आप बरसात के मौसम में कपड़े धोने और सुखाने के लिए अपना सकते हैं। इसके साथ ही बिना किसी झंझट के आप बस 10 मिनट में ही बिना वाशिंग मशीन के कपड़ों को धुलकर चमका सकते हैं।
कपड़ों को रखें अलग
सबसे पहले आप सभी सफेद रंग के कपड़ों को अलग निकाल लें। इसके बाद रंगीन कपड़ों को भी निकाल कर एक दूसरी साइड में रख दें। फिर दोनों बाल्टियों में आधा-आधा गर्म पानी भर लें और अपने कपड़ों के अनुसार डिटर्जेंट पाउडर डालकर मिलाएं, फिर अच्छी तरह हाथ से घोल लें। इस तरह से आपके कपड़े आसानी से धुल जाएंगे।
हल्के ब्रश का करें इस्तेमाल
कपड़े धोने के लिए हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें। सबसे पहले पानी में कपड़े डालकर उन्हें 5 से 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद बाल्टी से एक-एक कपड़ा निकाल-निकाल कर हल्के ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें। अगर आप हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो कपड़े फटने का खतरा हो सकता है। जब कपड़े से गंदगी निकल जाए तो उन्हें साइड रखें। फिर इन कपड़ों को सामान्य पानी से धोएं। आखिरी में इन्हें अच्छे से निचोड़कर धूप में सुखाने के लिए अलग-अलग दूरी पर डालें।
कलर निकलने वाले कपड़ों को ऐसे धोएं
ये भी पढे़ं- Monsoon Tips: बरसात में ऐसे सुखाएं गीले कपड़े, अपनाएं ये कमाल की मास्टर टिप्स
आपने अक्सर देखा होगा कई कपड़ों से कलर निकलने लगता है, जिससे बाकी के कपड़े खराब हो जाते हैं। जिसके लिए आप रंग छोड़ने वाले कपड़ों को गर्म पानी में डिटर्जेंट पाउडर डालकर भिगो दें, जिसके बाद उन्हें पानी में ही हल्के हाथों से रगड़ें और निचोड़ें। इन कपड़ों को सबसे अलग जगह सुखाएं। यदि आप इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करते हैं तो बहुत जल्दी आपके कपड़े धुलकर सूख जाएंगे।
ये भी पढे़ं- मानसून में क्यों बढ़ जाती है यूरिन इंफेक्शन की समस्या? डॉक्टर हंसा के घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम
संबंधित खबरें
व्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
1 hr agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
2 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
4 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
6 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
21 hrs agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
23 hrs agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
23 hrs agoअक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी फसल
1 day agoरात में नींद के लिए तरसते हैं? सोने से पहले ये इन टिप्स को अपनाएं
1 day agoसुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार हो जाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines