Monsoon Tips: बरसात में ऐसे सुखाएं गीले कपड़े, अपनाएं ये कमाल की मास्टर टिप्स

मॉनसून आते ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर कपड़े सुखाना बरसात के मौसम में यह एक बड़ा टास्क बन जाता है, क्योंकि कपड़े 2-3 दिन तक नहीं सूखते। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स, जिन्हें आप बरसात में अपना सकते हैं।

Monsoon Tips: बरसात में ऐसे सुखाएं गीले कपड़े, अपनाएं ये कमाल की मास्टर टिप्स

Monsoon Tips: मॉनसून में कपड़े सुखाना सभी के लिए एक चुनौती की तरह हो जाता है क्योंकि धूप कम निकलती है और वातावरण में नमी अधिक होती है। ऐसे में कपड़े जल्दी सूखते नहीं और उनमें अक्सर सीलन या बदबू आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे आसान और उपयोगी घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में भी अपने कपड़े आसानी से सुखा सकते हैं।

विज्ञापन

यदि मॉनसून के समय कपड़ों को ठीक से न सुखाया जाए तो उनमें फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं जिससे स्किन एलर्जी या अन्य बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाएं जिनसे आपके कपड़े जल्दी और सही तरीके से सूख सकें चाहे बाहर बारिश ही क्यों न हो रही हो। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में।

विज्ञापन

पंखे या खुली खिड़की का उपयोग करें

मॉनसून में अक्सर कपड़े सुखाने में समस्या आती है, जिससे कपड़े सूखने में 2-3 दिन लग जाते हैं खासतौर पर मोटे कपड़े जैसे जीन्स आदि। अगर आप मॉनसून में भी कपड़ों को जल्दी सुखाना चाहते हैं तो उन्हें पंखे या खुली खिड़कियों की मदद से सुखा सकते हैं।

तौलिए से नमी सोखें

अगर आप सीधे गीले कपड़े सुखाने डालेंगे, तो उन्हें सूखने में बहुत समय लग सकता है। ऐसे में गीले कपड़ों को तौलिए में लपेटकर हल्के से दबाएं। इससे कपड़ों का अतिरिक्त पानी तौलिया सोख लेगा और कपड़े जल्दी सूखेंगे।

विज्ञापन

कपड़ों के बीच दूरी रखें

Image Source Freepik

कपड़ों को सुखाने के लिए उनके बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि हर कपड़े तक हवा पहुंच सके। इससे सीलन और बदबू की समस्या भी कम होगी।

विज्ञापन

सही जगह का चुनाव करें

कपड़े सुखाने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां हवा का अच्छा आवागमन हो, जैसे बालकनी या खिड़की के पास। ऐसी जगह पर कपड़े जल्दी सूखेंगे और उनमें नमी नहीं रहेगी।

हेयर ड्रायर या आयरन का करें उपयोग

अगर कपड़े जल्दी सुखाने जरूरी हों तो हेयर ड्रायर या आयरन से हल्की गर्मी देकर उन्हें सुखाया जा सकता है। ध्यान रखें कि कपड़े जलें नहीं, इसलिए इन्हें कम तापमान पर और थोड़े समय के लिए ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ