---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

मानसून में क्यों बढ़ जाती है यूरिन इंफेक्शन की समस्या? डॉक्टर हंसा के घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

Urine Infection Symptoms: बरसात का महीना बीमारियों का भी होता है। इस सीजन में बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्याएं आम हो जाती है। महिलाओं के साथ यह परेशानी बहुत ज्यादा होती है, मगर क्यों? आइए जानते हैं कारण और बचाव के लिए आसान घरेलू उपाय।

---विज्ञापन---

Urine Infection Symptoms: बारिश होने के बाद मौसम बदल जाता है। गर्मियों के बाद हल्की बरसात से लोगों को राहत मिलती है मगर कई बार इस सीजन में लोगों को संक्रमणों जैसे कि स्किन या वजाइनल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। वजाइनल इंफेक्शन या फिर यूरिन इंफेक्शन की समस्याएं महिलाओं और पुरुष दोनों को होती है। हालांकित, कई बार महिलाओं के अंदर ऐसी परेशानी ज्यादा देखने को मिलते हैं। दरअसल, इसका कारण नमी है, जो बरसात के बाद बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके कारण, संकेतों और घेरलू उपायों के बारे में।

क्यों होता है बरसात में यूरिन इंफेक्शन?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर हंसा बताती हैं कि बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से कीटाणु तेजी से पनपते हैं। ये सीजन चिपचिपा भी होता है, जिस वजह से इंफेक्शन भी बढ़ जाता है। महिलाओं के साथ ये समस्या इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि ये लोग बारिश में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले या टाइट कपड़े पहने रहते हैं। ये संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। गंदे पानी के संपर्क में आने से भी ऐसी परेशानियां होती हैं। पानी कम पीने की वजह से भी महिलाओं को इंफेक्शन होता है। हालांकि, इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है। महिलाओं को पेशाब से संबंधित इंफेक्शन का एक कारण पब्लिक टॉयलेट यूज करना भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव

कैसे होगा इलाज?

डॉक्टर हंसा बताती हैं कि यह समस्या किसी को भी हो सकती हैं लेकिन महिलाओं को संक्रमण और दर्द ज्यादा होता है। अगर ये लोग इस समस्या को जल्दी से सही नहीं करते हैं और इलाज नहीं करवाते हैं तो आगे चलकर गंभीर बीमारियां भी इससे हो सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। वहीं, यदि समस्या कम है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है।

---विज्ञापन---

इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं, कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या से भी इंफेक्शन हो जाता है।
  • क्रेनबैरी का जूस पिएं, इस फल में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।
  • हाइड्रेडिंग ड्रिंक्स- डॉक्टर हंसा बताती हैं कि यूरिन इंफेक्शन की समस्या से बचाने में डाइट का भी अहम रोल होता है। नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पी सकते हैं।
  • विटामिन-सी- अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फलों का सेवन करें जैसे की संतरा, नींबू, किवी और स्ट्रॉबेरी खाएं।
  • हाईजीन- बरसात का महीना पहले से गंदगी वाला होता है। इसलिए, आपको इस समय अपने शरीर की साफ-सफाई का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए। आराम करना भी जरूरी है क्योंकि अच्छी नींद आपके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती है।

इंफेक्शन हो जाएं तो क्या करें?

अगर किसी को इंफेक्शन हो गया है तो सबसे पहले वह अपना यूटीआई टेस्ट करवाएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा खाएं। पर्याप्त आराम करें और हेल्दी डाइट का सेवन करें। अगर किसी वजाइनल एरिया में इंफेक्शन हुआ है और खुजली, जलन की समस्या हैं तो उसे दूर करने के लिए नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगा सकते हैं। इस उपाय की मदद से खुजली दूर होगी और काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- पेशाब करते वक्त जलन होना है कई गंभीर बीमारियों का संकेत, डाक्टर से जानें इलाज

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2025 01:27 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola