हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Malai Toast Recipe: बच्चों के टिफिन में केवल 5 मिनट में बनाकर पैक करें स्वादिष्ट मलाई टोस्ट, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Malai Toast Recipe In Hindi: टोस्ट एक ऐसा आहार है जिसको लोग आमतौर पर नाश्ते से लेकर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको टोस्ट की कई वैराइटीज जैसे- आलू टोस्ट, खीरा टोस्ट, कॉर्न टोस्ट, या मिक्स वेज टोस्ट आदि आसानी से मिल जाते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने मलाई टोस्ट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मलाई टोस्ट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मलाई दूध से बनने वाला एक डेयरी आइटम है जोकि आमतौर पर हर घर में आसानी से मिल जाती है। लेकिन इसको कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं।

ऐसे में आप इस मलाई को फेंकने की बजाय टेस्टी टोस्ट बनाकर नाश्ते से लेकर स्नैक में खा सकते हैं। इसको बनाने में भी केवल 5 मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं मलाई टोस्ट (Malai Toast Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

मलाई टोस्ट बनाने की सामग्री-

  • मलाई 3 टेबल स्पून
  • चीनी 1 टेबल स्पून
  • ब्रेड स्लाइस 2

अभी पढ़ें – स्नैक में आलू की चटपटी कतली बनाकर, गर्मागर्म चाय के मजे को करें दोगुना, जानें रेसिपी

मलाई टोस्ट बनाने की रेसिपी- (Malai Toast Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले दो ब्रेड स्लाइस को टोस्टर में डालें।
  • फिर आप इनको सुनहरा होने तक अच्छे से टोस्ट करें।
  • इसके बाद आप इन टोस्ट पर लगाई डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
  • फिर आप इसके ऊपर थोड़ी सी चीनी छिड़क दें।
  • इसके बाद आप इसको ब्रेड की दूसरी स्लाइस से कवर कर दें।
  • अब आपका टेस्टी मलाई टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको गरमागरम चाय के साथ सर्व करके आनंद उठाएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

(Adipex)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola