IND vs WI 3rd T20I: हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं जीत के असली हीरो

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं क्योंकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है. तीसरे टी20 में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी जीत के हीरो बन सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

IND VS WI
1 / 6
तीसरे टी20 में कौन बनेगा हीरो? (Image: Instagram/shreyasiyer96)

IND vs WI 3rd T20I: लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया. वहीं रांची में हुए दूसरे टी20 में विंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज की. पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दूसरे मैच में विंडीज के बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया और 250 का स्कोर चेज कर दिया. अब तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. दोनों टीमें इसे जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में मिली हार का बदला लेने के लिए तीसरे टी20 में उतरेगी. एक बार फिर हाइ-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. यहां हम आपको पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो तीसरे टी20 में जीत के हीरो बन सकते हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन2 / 6

लखनऊ में खेले गए पहले मैच में संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. दूसरे मैच में उन्होंने तगड़ी बैटिंग की. संजू ने 41 मैचों में 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 सिक्स जड़े. संजू अब फॉर्म में वापस आ गए हैं. आप सभी जानते हैं कि उन्हें वापसी के लिए सिर्फ एक पारी की जरूरत होती है. इंदौर की पिच भी बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है. तीसरे टी20 में सैमसन एक बार फिर बवाल मचाकर बड़ी  पारी खेल सकते हैं. वो भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. उनके अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा रही है. (Image: Instagram/imsanjusamson)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

लखनऊ और रांची में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. अभिषेक का बल्ला ज्यादा दिन तक शांत नहीं रहता है. इंदौर में वो अपने पिछले दो मैचों की भरपाई कर सकते हैं. अभिषेक अगर थोड़ी देर क्रीज पर टिक गए तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल है. वो विंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. तीसरे टी20 में वो भारतीय टीम की जीत के हीरो बन सकते हैं. टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद लगा रही है. (Image: Instagram/abhisheksharma_4)

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर4 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. लखनऊ में हुए पहले मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया. उनकी वजह से भारत ने विंडीज को एकतरफा हराया. दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 40 रनों का अहम योगदान दिया. अय्यर अब अपने रंग में लौट चुके हैं. इंदौर की पिच पर वो भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं. अय्यर के बल्ले से एक और शतक निकल सकता है. एक बार फिर वो जीत के हीरो बन सकते हैं. (Image: Instagram/shreyasiyer96)

विज्ञापन

नमन धीर

नमन धीर5 / 6

नमन धीर अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. पहले टी20 में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे. दूसरे टी20 में वो कुछ खास नहीं कर पाए. अब तीसरे टी20 मुकाबले में वो अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कमाल कर सकते हैं. नमन का वनडे और टी20 मे डेब्यू विंडीज के खिलाफ ही हुआ है. इंदौर पर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. धीर को धमाकेदार प्रदर्शन की जरूरत भी है. वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. (Image: Instagram/naman.dhir)

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल6 / 6

अगर भारत को तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करनी है तो फिर अक्षर पटेल को तगड़ा प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए अहम रोल निभाया है. वो अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल करते हैं. विंडीज के खिलाफ भी उन्होंने अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं. अक्षर बल्ले से भी योगदान देते हैं. मिडिल ऑर्डर में हमेशा उन्होंने अहम पारियां खेली हैं. इंदौर में भी अक्षर जीत के हीरो बन सकते हैं. (Image: Instagram/akshar.patel)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन