बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच, नागालैंड को मिली जीत

Arunachal Pradesh Forfeits Match: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच में नागालैंड को वॉकओवर की मदद से जीत मिल गई. अरुणाचल प्रदेश टीम मैच खेलने के लिए नहीं आई. बिना खेले ही इस मुकाबले का नतीजा निकल गया.

ahmedabad stadium

रणजी मैच में वॉकओवर से नागालैंड की जीत (Image: ANI)

Arunachal Pradesh Forfeits Match: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत में ही एक मैच का नतीजा सभी को हैरान कर गया है. प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच मैच होना था. हालांकि, इस मैच के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम नहीं आई, जिस वजह से नागालैंड को वॉकओवर के जरिए जीत मिल गई. आमतौर पर, जब कोई टीम मैच से हट जाती है, तो विरोधी टीम को जीत हासिल करने के लिए मैदान पर मौजूद होना पड़ता है. हालांकि, BCCI ने बता दिया था कि अरुणाचल प्रदेश की टीम पहले मैच के लिए नहीं आएगी, जिस वजह से नागालैंड टीम ने मैदान पर रुकने के बजाय अपने घर वापस रवाना होने का फैसला किया.

विज्ञापन

नागालैंड को वॉकओवर के जरिए मिली जीत

अरुणाचल क्रिकेट असोसिएशन (ACA) में इस समय कानूनी विवाद चल रहा है. दरअसल, ACA में दो ग्रुप बंट गए हैं और उनके बीच केस चल रहा है. इसी वजह से अरुणाचल प्रदेश की रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए टीम का ऐलान नहीं हो पाया. नागालैंड के खिलाफ उन्हें 11 अक्टूबर यानी आज मैच खेलना था, लेकिन अरुणाचल प्रदेश की टीम मौजूद ही नहीं थी.

विज्ञापन

BCCI ने पहले ही अधिकारियों को बता दिया था कि अहमदाबद में होना वाला प्लेट ग्रुप का यह मैच शुरू नहीं हो पाएगा. अमूमन अगर कोई टीम फोरफिट करती है, तो जीत हासिल करने के लिए विरोधी टीम को मैदान पर होना पड़ता है. हालांकि, BCCI द्वारा दी गई जानकारी के बाद नागालैंड ने मैदान पर आने के बजाय एयरपोर्ट रवाना होने का निर्णय लिया.

विज्ञापन

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले स्पोर्टस्टार से बात करते हुए साफ कर दिया था कि ACA में दो गुटों के बीच चल रहे तनाव की वजह से क्रिकेट से जुड़े फैसले नहीं लिए जा पा रहे हैं और टीम का चयन भी नहीं हुआ है. दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के 6 जिलों के क्रिकेट संघों ने आरोप लगाया है कि ACA के आधिकारिक चुनाव में नियमों का उल्लंघन हुआ है और उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. मामला इस समय गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर शाखा में चल रहा है.

17 साल में पहली बार कोई मैच हुआ फोरफिट

अरुणाचल प्रदेश के खेलने से इनकार करने के बाद नागालैंड को विजेता घोषित किया गया और उन्हें 6 अंक मिल गए. अरुणाचल का सिक्किम के खिलाफ अगले हफ्ते मैच होना है. अगर कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी और कोई नतीजा नहीं निकला, तो यह मैच भी फोरफिट हो सकता है. बता दें कि 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी का कोई मैच फोरफिट हुआ है. इससे पहले 2009 में सर्विसेस टीम ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए श्रीनगर जाने से इनकार कर दिया था और जम्मू-कश्मीर को वॉकओवर की मदद से जीत मिल गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ