दिल्ली के JLN स्टेडियम में डांडिया खेलने जा रहे हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, दिल्ली पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
JLN Stadium Dandiya Night: अगर आप भी डांडिया खेलने के लिए JLN स्टेडियम की डांडिया नाइट में जा रहे हैं तो जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें. रेजिस्ट्रेशन से लेकर एंट्री गेट तक की जानकारी यहां दी गई है.

JLN Stadium Dandiya Night 2026: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नवरात्रि के दौरान डांडिया उत्सव मनाया जा रहा है. 11-12 अक्टूबर के दिन स्टेडियम में डांडिया खेला जाएगा जिसका समय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक है. ऐसे में दिल्ली के हालिया माहौल को देखकर दिल्ली पर्यटन विभाग ने JLN स्टेडियम में हो रही डांडिया नाइट (JLN Stadium Dandiya Night) से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी की हैं. ऐसे में अगर आप भी डांडिया खेलने JLN स्टेडियम जा रहे हैं तो यहां जानिए क्या लेकर जाएं, कौन जा सकता है, एंट्री कहां से होनी है और रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है जैसी जरूरी बातें.
इंटरनेट हो सकता है ठप
2 / 8दिल्ली की स्थिति देखते हुए स्टेडियम में आपका इंटरनेट फेल हो सकता है. नेटवर्क नहीं आएंगे, कार्ड नहीं चल पाएगा और ऑनलाइट पेमेंट में भी दिक्कत आएगी. इसीलिए अपने पास पर्याप्त कैश लेकर ही जाएं. Image Credits - AI
किस उम्र के लोग जा सकते हैं
3 / 8डांडिया खेलने JLN स्टेडियम में 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकते हैं. 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही अंदर आने की अनुमति दी जाएगी. Image Credits - AI
कैसे कर सकते हैं रेजिस्ट्रेशन
4 / 8डांडिया खेलने के लिए दिल्ली टूरिज्म वेबसाइट पर दिए गए QR से ही रजिस्ट्रेशन हो सकता है. इसीलिए ऑफलाइन एंट्री करने का सोचकर ना जाएं और रेजिस्ट्रेशन के बाद ही घर से निकलें. Image Credits - AI
क्या कोई Entry Fee भी है
5 / 8नहीं, JLN स्टेडियम में डांडिया नाइट के लिए कोई एंट्री फी नहीं है. बस जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. Image Credits - AI
किस गेट से होगी एंट्री
6 / 8JLN स्टेडियम के गेट नंबर 14 से ही एंट्री की जा सकेगी. दिल्ली पर्यटन विभाग ने एंट्री पॉइंट्स पर सेक्योरिटी चेक्स के साथ कोर्पोरेट करने की हिदायत दी है. Image Credits - AI
कितने बजे बंद हो जाएगी एंट्री
7 / 8शाम 5:30 बजते ही एंट्री बंद हो जाएगी और JLN स्टेडियम की कैपेसिटी पहले पूरी हो जाने पर यानी लोग पूरे होने के बाद स्टेडियम में एंट्री नहीं मिल सकेगी. Image Credits - AI
क्या अपनी डांडिया स्टिक्स खुद लेकर जानी है
8 / 8हां, JLN स्टेडियम में डांडिया खेलने जा रहे हैं तो आपको अपनी डांडिया स्टिक्स खुद लेकर आनी हैं. स्टेडियम से नहीं मिलेंगी. Image Credits - AI