Potato Spicy Katli Recipe: स्नैक में आलू की चटपटी कतली बनाकर, गर्मागर्म चाय के मजे को करें दोगुना, जानें रेसिपी

आलू की चटपटी कतली

Potato Spicy Katli Recipe In Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशेज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने आलू की चटपटी कतली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू की चटपटी कतली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप स्नैक में कुछ अलग खाने की सोच रहे हैं तो ये डिश अच्छा विकल्प है। ये स्वाद में बेहद चटपटी और मसालेदार होती है। हर कोई इसको एक बार खाकर बार-बार खाने की इच्छा करेगा, तो चलिए जानते हैं आलू की चटपटी कतली बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

आलू की चटपटी कतली बनाने की सामग्री-

  • आलू 4 (मीडियम आकार के)
  • प्याज 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर 1 (कटा हुआ)
  • लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  • देसी घी 2-3 चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च 1 चम्मच (पेस्ट बना हुआ)
  • जीरा आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर आधा चम्मच
  • नमक 1 चम्मच
  • कटी हुई धनिया पत्ती 2 चम्मच (सजाने के लिए)

अभी पढ़ें – गर्मी में तुरंत रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक फील कराएगी टेस्टी फ्रूट आइसक्रीम, ये रही रेसिपी

विज्ञापन

आलू की चटपटी कतली बनाने की रेसिपी-

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से छील लें।
  • फिर आप इनको गोल-गोल टुकड़े में काटकर अच्छे से धो लें।
  • इसके बाद आप एक कुकर में देसी घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
  • फिर आप इसमें जीरा और प्याज डालें और गुलाबी रंग का होने तक होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें गोल कटे आलू डालें।
  • फिर आप इनको हल्की आंच पर करीब 10 मिनट तक डीप फ्राई कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसमें नमक, हल्दी और आधा गिलास पानी डालें।
  • इसके बाद आप कुकर को बंद करके एक सीटी लगाकर पका लें।
  • अब आपकी आलू की चटपटी कतली बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ