मेहंदी का रंग पड़ जाता है फीका? सफेद बालों पर गहरा रंग चढ़ाने के लिए अपनांए ये देसी नुस्खा
क्या आपके भी सफेद बाल मेहंदी लगाने के बाद अच्छे से रंग नहीं पकड़ पाते हैं और नारंगी या लाल दिखाई देने लगते हैं, जिससे आपका लुक खराब होता है? आइए आपको ऐसे टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

सफेद बालों को छिपाने के लिए कई लोग केमिकल हेयर डाई की जगह मेहंदी लगाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी सफेद बालों पर रंग हल्का, नारंगी या लाल दिखाई देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.
सिर्फ पानी की जगह इस काढ़े का करें इस्तेमाल
2 / 7मेहंदी का रंग थोड़ा गहरा करने के लिए इसे सिर्फ पानी में घोलने के बजाय कुछ घरेलू चीजों से तैयार काढ़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें चायपत्ती, चुकंदर, मेथी दाना, लौंग और कत्था से तैयार मिश्रण भी डाला जा सकता है, इससे बालों पर लाल-भूरा या कॉपर जैसा टिंट मिलने में मदद मिल सकती है.
पहले तैयार करें घरेलू काढ़ा
3 / 7काढ़ा बनाने के लिए दो गिलास पानी लें और इसमें एक चम्मच मेथी दाना, 7-8 लौंग, दो चम्मच चायपत्ती, एक चम्मच कत्था और एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें. सभी चीजों को करीब 10 मिनट तक उबालें और फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
ठंडे काढ़े से बनाएं मेहंदी का पेस्ट
4 / 7काढ़ा ठंडा होने के बाद उसे छान लें. अब बालों की लंबाई और घनेपन के हिसाब से एक बर्तन में हिना पाउडर लें और इसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाएं. इसके बाद काढ़ा धीरे-धीरे डालते हुए मेहंदी को मिलाएं, ताकि गांठ न बने और पेस्ट न बहुत पतला हो, न बहुत गाढ़ा.
कुछ घंटे छोड़ने के बाद लगाएं मेहंदी
5 / 7मेहंदी का पेस्ट तैयार करने के बाद बर्तन को ढककर कुछ घंटे के लिए रख दें. ऐसा करने से मेहंदी को रंग छोड़ने का समय मिल सकता है. हालांकि, इसे कितनी देर रखना है, यह हिना पाउडर के प्रकार पर निर्भर करता है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पैकेट पर दिए निर्देशों को भी जरूर देखें.
बालों पर ऐसे लगाएं मेहंदी
6 / 7मेहंदी लगाने से पहले बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. इसके बाद जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक पेस्ट अच्छी तरह लगाएं, खासकर सफेद बालों पर जरूर अच्छे से लगाएं. इसके बाद, बालों को पर 2 से 4 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें, लेकिन पैकेट के निर्देशों को के हिसाब से धो लें, अगर उसमें 2 घंटे बताया गया है, तो 2 घंटे बाद बालों को धो लें.
लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7मेहंदी या उसमें मिलाई जाने वाली किसी चीज से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है. ब्लैक हिना से भी सावधान रहें, क्योंकि इसमें PPD जैसे केमिकल हो सकते हैं. अगर स्कैल्प पर घाव, खुजली या सूजन है तो मेहंदी लगाने से बचें. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: मेथी का पानी दिलाएगा, सफेद बालों और हेयर फॉल की समस्या से राहत! जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.