Wholesale Puja Samagri Market: महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक आते ही पूजा के सामानों के दाम बढ़ जाते हैं. इस मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है और इसके लिए बेलपत्र, धतूरा, दूध, घी, धूप-दीप और अन्य पूजा सामग्री की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप थोक के भाव में खरीदारी करें तो खर्च काफी कम हो सकता है. खास बात यह है कि भारत के कई बड़े शहरों में ऐसे बाजार मौजूद हैं, जहां शिवरात्रि की पूजा का सारा सामान सस्ते और एक ही जगह मिल जाता है. यहां जानिए शिवरात्रि की पूजा के लिए सामान कहां से खरीदें और किन मार्केट्स में थोक रेट पर सामान मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब
शिवरात्रि की पूजा के लिए कहां से खरीदें सामान? | Puja Samagri Market In India
दिल्ली का थोक मार्केट
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो सदर बाजार एक्सप्लोर कर सकते हैं. दिल्ली का सदर बाजार भारत के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है. यहां आपको पूजा से जुड़ी कई सामग्रियां जैसे घी, फल, फूल, बेल, कर्पूर, ढोक, पूजा थाली, आर्टिफिशियल फूल, मंत्र पुस्तकें आदि सस्ते दामों पर मिल सकते हैं. सदर मार्केट त्योहार के वक्त पूजा सामग्रियों के लिए भीड़भाड़ वाला केंद्र बन जाता है. इसलिए आप अपने सामान का ध्यान रखें.
भोपाल का थोक मार्केट
भोपाल में रहने वाले लोग चौक बाजार को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. यह वहां का बहुत ही जाना-माना मार्केट है, जहां पर फूल, बेलपत्र, मिश्रित धूप-दीप सामग्री, रुद्राक्ष आदि पूजा से जुड़ा सारा सामान बहुत ही सस्ता मिल जाता है. खास बात यह है कि आप यहां पर थोक में खरीद कर सकते हैं. हालांकि, यहां पर अच्छे सामान के लिए आपको थोड़ा घूमना पड़ेगा.
झारखंड का थोक मार्केट
झारखंड में मौजूद जामशेदपुर में आपको बहुत कुछ मिल जाएगा. हालांकि, कीमतें कुछ जगहों पर रिटेल हो सकती हैं, लेकिन स्थानीय बाजार में पूछताछ कर थोक स्तर पर दुकानों को भी ढूंढा जा सकता है. बाकी सामान भी आप इस मार्केट से खरीद सकते हैं. यहां पर आपको बस कुछ बहुत ही आसानी से मिल जाएगा.
खरीदारी करने के आसान टिप्स
- मार्केट जाने से पहले सभी सामान की एक लिस्ट बना लें, ताकि कोई जरूरी चीज छूट ना जाए.
- त्योहार नजदीक आते ही दाम बढ़ जाते हैं, इसलिए 3–4 दिन पहले ही सामान ले लेना बेहतर रहता है.
- ज्यादा दुकानों में भटकने के बजाय एक ही थोक दुकान से पूरा सामान लें, इससे बेहतर डील मिलती है.
इसे भी पढ़ें- पीली सरसों vs काली सरसों, सेहत के लिए कौन-सा तेल है बेस्ट? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines