डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

Home Remedies for Dark Circle: क्या आप भी आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स से परेशान हो गए हैं? आइए जानते हैं कैसे आप बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से नेचुरली इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

Dark Circles Home Remedy

आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स कैसे ठीक करें?

Dark Circle Kaise Hataye: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना, नींद की कमी और तनाव, इन सभी कारणों से आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या देखने को मिलती है. पहले यह परेशानी उम्र बढ़ने के साथ दिखती थी, लेकिन अब युवा भी इससे परेशान हैं. हालांकि, महंगे क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार कोई खास फर्क नजर नहीं आता है. ऐसे में लोग आसान और घरेलू उपाय की तलाश में रहते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के असर दिखाए और लंबे समय तक फायदा दें. अच्छी बात यह है कि आपके घर में ही एक ऐसा नेचुरल उपाय मौजूद है, जो आंखों के नीचे की त्वचा की देखभाल कर सकता है और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कौन सा तेल आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा तेल दूर कर सकता है डार्क सर्कल्स

इस खास तेल का नाम है नारियल तेल. नारियल तेल को आयुर्वेद में स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आंखों के नीचे की पतली और संवेदनशील त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं. रोजाना रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और सूखापन भी कम होता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है, जिससे काले घेरे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं. नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा ज्यादा हेल्दी, सॉफ्ट और फ्रेश नजर आने लगती है.

नारियल तेल लगाने से क्या होगा फायदा

विज्ञापन
  • यह आंखों के नीचे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा स्मूद दिखती है.
  • इसमें मौजूद पोषक तत्व डार्क सर्कल्स को हल्का करने का काम करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो देर रात तक स्क्रीन देखते हैं.
  • नारियल तेल त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है और आंखों के आसपास की डलनेस कम करता है.
  • इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और पफीनेस को कम करने में सहायक होते हैं.
  • नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा मुलायम, हाइड्रेटेड और हेल्दी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: रिश्ते में मिठास भरने के लिए क्या करें? Propose Day पर अपनाएं ये 5 रोमांटिक टिप्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ