Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Kitchen Cleaning Tips: काले और जले हुए गैस बर्नर को ऐसे करें साफ, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

Cleaning Tips: क्या आप गंदे काले गैस बर्नर को घर पर ही आसानी से साफ करना चाहते हैं, वह भी आसान तरीके से? तो आइए जानते हैं ऐसा तरीका, जिससे आप मिनटों में ही गैस बर्नर को एकदम नए जैसा चमका सकते हैं.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Feb 24, 2026 15:54
Image Source Freepik
Kitchen Hacks: नींबू, ईनो और डिटर्जेंट से चमकाएं गैस बर्नर

Gas Burner Cleaning Tips: अक्सर खाना बनाते समय हम लोग गैस के आस-पास की जगह को तो एकदम साफ कर देते हैं, लेकिन उस एक चीज को भूल जाते हैं जो खाना पकाने में अहम भूमिका निभाती है और वह है गैस बर्नर. गैस बर्नर पर कभी मसालों के दाग लग जाते हैं तो कभी वह जल-जलकर काले पड़ जाते हैं. इसके चलते कई बार इनके खराब होने की नौबत आ जाती है, तो कभी गैस ज्यादा बर्बाद होने लगती है. ऐसे में बहुत से लोग गैस बर्नर को गीले कपड़े से साफ कर देते हैं या फिर हल्का-सा ब्रश मारकर छोड़ देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और घर पर ही आसानी से गैस बर्नर को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे तरीके के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं. आपको बता दें, यह तरीका YouTube चैनल Maa Ye Kaise Karu में बताया गया है, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:Breakfast Special Idli: हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इडली बनाने का आसान तरीका

---विज्ञापन---

इस तरह करें गैस बर्नर को साफ | Way To Clean Gas Burner

  • गैस बर्नर को साफ करने के लिए एक कटोरी लें. इसमें गर्म पानी डालें. इसके बाद एक नींबू का रस डालें. साथ ही थोड़ा सा ईनो या बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इस मिश्रण को 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • कुछ समय बाद एक अलग कटोरी में डिटर्जेंट लें. फिर ब्रश की मदद से बर्नर को अच्छी तरह रगड़ें और साफ करें. ऐसा करने से सारा कालापन निकल जाएगा. अगर दाग जिद्दी हैं, तो आप साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • जब बर्नर साफ हो जाए, तो आखिर में नींबू के छिलके से हल्के हाथों से रगड़ें, जिससे उसमें चमक आ जाए. इसके बाद उसे गर्म पानी से धो लें.
  • धोने के बाद बर्नर को कम से कम 15–20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें.
  • बस इस आसान तरीके से आपका गंदा और काला गैस बर्नर कम मेहनत में फिर से चमकने लगेगा.

यह भी पढ़ें:मौत के बाद भी जिंदा रहते हैं शरीर के ये अंग, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 03:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.