Breakfast Special Idli: हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इडली बनाने का आसान तरीका

How To Make Soft Idli At Home: क्या आप भी नाश्ते में इडली बनाने के सोच रहे हैं, लेकिन परेशान है की घर पर अच्छा और हेल्दी इडली कैसे बनेगा? आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको आसान तरीके से इडली बनान सिखाएंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं घर पर इडली?

How To Make Soft Idli At Home

घर पर कैसे बनाएं इडली?

Idli Banane Ka Asaan Tarika: अक्सर लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर तला-भुना और अनहेल्दी खाना खा लेते हैं, जिससे दिनभर सुस्ती, थकान, एसीडिटी और कई बार पेट में दर्द महसूस होता है. जबकि सही नाश्ता शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. अगर आप ऐसा ब्रेकफास्ट चाहते हैं जो हल्का भी हो और पौष्टिक भी, तो इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साउथ इंडियन खाने की यह पारंपरिक डिश अब पूरे देश में पसंद की जाती है. भाप में पकने के कारण इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे यह दिल और पेट दोनों के लिए फायदेमंद रहती है. यह स्वादिष्ट डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और साथ ही इसे बनाना भी आसान है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं नाश्ते में हेल्दी इडली?

विज्ञापन
विज्ञापन

इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

स्वादिष्ट और मुलायम इडली तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान सामग्री की जरूरत होगी. इसमें;

विज्ञापन
  • तीन कप साफ धुले चावल.
  • एक कप धुली उड़द दाल.
  • आधा चम्मच खाने वाला सोडा.
  • स्वादानुसार नमक.
  • जरूरत के अनुसार पानी.
  • सांचे में लगाने के लिए थोड़ा सा तेल.
  • इन सभी चीजों को सही मात्रा में मिलाने से इडली का बैटर अच्छी तरह तैयार होता है.
  • साथ ही, इडली बनाने से पहले चावल और दाल को कम से कम 6-7 घंटे या रातभर भिगोकर रखना जरूरी है, ताकि बैटर में अच्छा खमीर उठ सके और इडली नरम बने.

घर पर मुलायम इडली बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले भीगे हुए चावल और दाल का पानी अलग-अलग निकालकर दोनों को अलग-अलग पीस लें.
  • अब दोनों पेस्ट को एक बड़े बर्तन में मिलाकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण हल्का और गाढ़ा बने.
  • इसमें स्वादनुसार नमक और थोड़ा सा सोडा डालकर ढक दें और 8-10 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें, जिससे खमीर उठ सके.
  • जब बैटर फूल जाए तो हल्का सा चलाएं, जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर सही गाढ़ापन करें.
  • इडली के सांचे में हल्का तेल लगाएं और उसमें बैटर भर दें.
  • स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करके सांचा रखें और 8-10 मिनट तक भाप में पकाएं.
  • पकने के बाद ठंडा होने दें और चाकू की मदद से इडली निकाल लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगाी आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी इडली. इसे आप सांभर के साथ या अलग-अलग चटनी के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ