हनीमून कपल के लिए जन्नत से कम नहीं भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, आ जाएगा 'कुछ-कुछ होता है' का फील
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Best Honeymoon Destinations in India: फिलहाल एक माह के लिए शादी समारोह बंद हैं, क्योंकि खरमास (पौष) चल रहा है। इससे पहले काफी शादियां हुई हैं। तो न्यू कपल्स तैयार हो जाएं, क्योंकि हम आपके लिए दिल्ली से महज 630 किमी की दूसरी पर एक ऐसी जगह (Honeymoon Destinations in India) ले जाने वाले हैं, जो आपको स्विट्जरलैंड (Switzerland Tourist Destinations) का फील देगी।
बात सिर्फ फील की नहीं है, इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) भी कहा जाता है। न्यू कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि ये जगह बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं की भी खास पसंद हैं। यहां पास में और भी ऐसी जगह हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

भारत का मिनी स्विटजरलैंड कहलाने वाली इस जगह का नाम है खज्जियार। यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में है। दिल्ली से वाया रोड इसकी दूरी महज 630 किमी के आसपास है। खज्जियार की सुंदरता ही उसकी पहचान है। इसे शब्दों में बयां करना भी काफी मुश्किल है।
चारों ओर से हरे-भरे पहाड़ों के बीच एक बड़ा मैदान है और मैदान के बीच एक झील है। इसके आसपास कई होटल और देखने लायक जगह हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको घुड़सवारी और बॉल रोल का रोमांच भी मिलेगा। आप यहा पहाड़ी खरगोशों के साथ और हिमाचली पोशाक में फोटो भी करा सकते हैं, जो हर बार खज्जियार की यादों को ताजा करेगा।

खज्जियार पहुंचने के कई रास्ते और विकल्प हैं। दिल्ली से खज्जियार की दूरी करीब 630 किमी है।
और पढ़िए – Towel Using Mistakes: आप भी नहाने के तुरंत बाद करते हैं तौलिया का इस्तेमाल! तो हो जाएं सावधान..

यहां आपको सिर्फ खज्जियार तक ही सीमित नहीं रहना है, क्योंकि इसके आसपास और भी कई खूबसूरत जगह हैं। खज्जियार हिमाचल के चंबा जिले में है।



खज्जियार में ठहरने के लिए भी हर रेंज के होटल्स हैं। यहां बजट से लेकर प्रीमियम रेंज आपको मिल सकती है। कई प्राइवेट टूर प्लानर और टूर एंड ट्रैवल साइट्स पर भी आप होटल्स की बुकिंग करा सकते हैं। होटल रेंट की बात करें तो यहां 2000 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रतिदिन-रात के हिसाब से ठहर सकते हैं। होटल पॉलिसी के मुताबिक आप अपने लिए कार, ब्रेकफास्ट समेत अन्य सुविधाएं भी ले सकते हैं। इसी तरह की रेंज में आपको डलहौजी और चंबा में भी मिल सकते हैं।
हिमाचल जाने के लिए वैसे तो साल के 12 महीने ही मुफीद हैं। अब आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है कि कब जाना चाहते हैं। अगर आपको बर्फबारी का मजा लेना है तो आप नवंबर से जनवरी के बीच अपना टूर या हनीमून प्लान कर सकते हैं।
इस दौरान यहां 0 डिग्री के आसपास तापमान रहता है। इसके अलावा आप जून और जुलाई में भी यहां जा सकते हैं, लेकिन इस सीजन में यहां काफी भीड़ होती है। अगर सुकून के पल आपको पसंद हैं तो अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक आप इस स्थानों पर जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: