घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मालपुआ? यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप!

Malpua Recipe: क्या आप भी घर पर बाजार जैसा स्वादिष्ट मिठा मालपुआ बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको इसकी रेसिपी नहीं मालूम है. तो आपको परेशान होनी की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इसकी आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बताएंगे.

malpua

मालपुआ कैसे बनाएं? (Image: Ai)

भारतीय मिठाइयों की बात हो और मालपुआ का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी हो. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक यह पारंपरिक मिठाई लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. खासतौर पर त्योहारों, पूजा-पाठ और विशेष अवसरों पर मालपुआ का स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर आसान तरीकों से इस मिठाई को बनाना चाहते हैं और मेहमानों के समाने परोसना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी शानदार रेसिपी बताएंगे, जो आसान भी होगी और स्वादिष्ट भी. आइए जानते हैं रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

मालपुआ बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया
  • ½ से 1 कप पानी
  • 6 बड़े चम्मच घी
  • 4 कप तैयार चाशनी
  • 10 पिस्ता बारीक कटे हुए
  • 8 बादाम बारीक कटे हुए
  • एक चुटकी केसर

बैटर तैयार करने के लिए

  • मैदा में पानी मिलाकर चिकना घोल तैयार करें.
  • अलग बर्तन में खोया और थोड़ा पानी मिलाकर दूसरा घोल बनाएं.
  • दोनों घोलों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए.

मालपुआ बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन या तवा हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा घी डालें.
  • तैयार बैटर का एक बड़ा चम्मच पैन में डालें और उसे गोल आकार में फैलने दें.
  • मालपुआ को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक पकाएं.
  • जब किनारे सुनहरे भूरे रंग के दिखने लगें, तब इसे पैन से निकाल लें.
  • तैयार मालपुआ को तुरंत गर्म या गुनगुनी चाशनी में 1 से 2 मिनट तक डुबोकर रखें.
  • इसी तरह बाकी मालपुए भी तैयार करें और सर्विंग प्लेट में सजाएं.
  • ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालकर इसकी खूबसूरती और स्वाद बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: कभी खाया है प्रोटीन से भरपूर डोसा? जानिए बिना पनीर कैसे बनाते हैं Protein Rich Dosa

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ