Kankhajura Ko Kaise Mare: गर्मियों के मौसम में अक्सर घर के कोनों से कनखजूरे निकलना शुरू हो जाते हैं. खासतौर पर किचन या टॉयलेट जैसी जगहों से ज्यादा निकलते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह नमी, अंधेरे और गंदगी वाली जगहों पर तेजी से पैदा होते हैं और अपना घर बनाना शुरू पर देते हैं. कई बार ये डर का कारण भी बनते हैं और काट लें तो जलन या सूजन हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इससे छुटकारा पाने के सही उपाय अपनाए जाएं. आइए इस लेख में जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू टिप्स, जिनसे आप कनखजूरों की एंट्री हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- जापान के घरों में नहीं होता पंखा, फिर भी रहते हैं कूल! जानिए क्या है उनका स्मार्ट कूलिंग सीक्रेट
कनखजूरा भगाने के उपाय | Millipede Treatment Remedies
- घर को सूखा रखें- कनखजूरे हमेशा नमी वाली जगहों पर आते हैं. इसलिए किचन या टॉयलेट के पास यह सबसे ज्यादा नजर आते हैं. कोशिश करें कि बाथरूम या किचन के आसपास की जगह हमेशा सुखी रहे और आप नियमित रूप से सफाई करें.
- बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल- किचन या टॉयलेट जैसी जगहों पर कनखजूरे आने से रोकने के लिए बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल करें. आप छिड़काव कर सकते हैं, जिसकी खुशबू से ही कनखजूरे दूर भागते हैं.
- नीम का तेल या पत्तियां- नीम में प्राकृतिक कीट गुण होते हैं. इसलिए कनखजूरे को भगाने के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सकता है. आप नीम के तेल का स्प्रे बना सकते हैं या सूखी नीम की पत्तियां कोनों में रख सकते हैं.
- दरारें और छेद बंद करें- कनखजूरे हमेशा दरार वाले हिस्से के पास ही जन्म लेते हैं. इसलिए घर की दीवारों, दरवाजों और पाइप के आसपास मौजूद छोटे-छोटे छेद को बंद करें, ताकि कनखजूरों को आने का रास्ता ना मिल पाए.
- कपूर का इस्तेमाल करें- कपूर की खुशबू कनखजूरों को दूर भगाने के लिए काफी है. आप इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. स्प्रे या कपूर की गोली को कनखजूरों वाले हिस्से में रखा जा सकता है.
ध्यान रखने वाली बातें
- कनखजूरा को दूर रखने के लिए साफ-सफाई जरूरी है. आप रात में किचन और टॉयलेट का फर्श को सुखाकर सोएं.
- कनखजूरे कूड़ेदान में आते हैं. इसलिए किचन और टॉयलेट का कूड़ेदान साफ करना भी जरूरी है.
- हर 6 महीने में इन जगहों पर पैंट जरूर करवाएं, ताकि किचन या टॉयलेट पूरी तरह से साफ हो सके.
इसे भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट एंट्री बंद, आखिर क्यों अप्लाई किया मेट्रो जैसा सिस्टम?
संबंधित खबरें
क्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
3 mins agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
14 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
15 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
16 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
18 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
20 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
22 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
1 day agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines