Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्दन पर जम गया है मैल तो आलू के रस में मिलाकर लगा लें यह चीज, चमक जाएगी Dark Neck

Kali Gardan Kaise Saaf Karen: गर्दन पर कालापन नजर आने लगे तो अक्सर ही व्यक्ति को शर्मिंदगी होने लगती है. ऐसे में अगर आपकी गर्दन भी धूप में हुई टैनिंग से काली पड़ गई है तो यहां जानिए किस तरह इस कालेपन को साफ किया जा सकता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 26, 2026 10:39
Dark Neck
काली गर्दन को जल्दी कैसे साफ करें?

Dark Neck Home Remedies: गर्दन पर कालापन कई कारणों से नजर आ सकता है, जैसे सही तरह से गर्दन की सफाई ना करना, धूप के कारण टैनिंग हो जाना या फिर पसीने और धूल-मिट्टी से मैल जम जाना. गर्दन पर नजर आने वाले इस कालेपन के कारण अक्सर ही व्यक्ति को शर्मिंदगी होने लगती है और सिर्फ साबुन-पानी से इसे साफ करना मुश्किल होता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जो गर्दन पर जमे कालेपन (Kali Gardan) को साफ किया जा सकता है. आलू से लेकर बेसन तक को सही तरह से इस्तेमाल करके गर्दन का कालापन साफ किया जा सकता है.

काली गर्दन को कैसे करें साफ | How To Clean Dark Neck

आलू का रस दिखाएगा असर

---विज्ञापन---

आलू के रस (Potato Juice) में मौजूद ब्लीचिंग गुण गर्दन का कालापन साफ करने में असर दिखाते हैं. ऐसे में आलू को घिसकर और निचोड़कर इसका रस निकाल लें. इस रस में नींबू का रस डालकर मिलाएं और रूई की मदद से अपनी गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा आ सकता है काम

---विज्ञापन---

गर्दन को साफ करने के लिए और गर्दन पर जमी डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) लगाया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को गर्दन पर 5 से 10 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. गर्दन पर चमक आ जाती है.

बेसन का उबटन बनाएं इस तरह

गर्दन से मैल हटाने के लिए बेसन का उबटन बनाकर लगाया जा सकता है. बेसन का उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा हल्दी लेकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 15 मिनट रखें और धोकर हटा लें. हफ्ते में 1-2 बार लगाने पर गर्दन साफ होने लगती है.

बादाम का तेल भी लगा सकते हैं

काली गर्दन को साफ करने के लिए बादाम का तेल लगाया जा सकता है. विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल गर्दन के कालेपन को साफ करने में असर दिखाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है. कालेपन को कम करने के लिए बादाम के तेल में नारियल का तेल या टी ट्री ऑयल मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इसे त्वचा पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

कौन से ट्रीटमेंट्स लिए जा सकते हैं

गर्दन के कालेपन को साफ करने के लिए लैक्टिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड वाले सीरम लगाए जा सकते हैं. इसके अलावा केमिकल पील्स ट्रीटमेंट्स काम आ सकते हैं. लेजर ट्रीटमेंट या डर्मेटोलॉजिस्ट से ली गई क्रीम्स भी असर दिखाती हैं.

यह भी पढ़ें – पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 26, 2026 10:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.