हरा धनिया से भरा रहेगा आपका पौधा, बस जान लीजिए भीषण गर्मी में अच्छी ग्रोथ पाने का ये सीक्रेट तरीका

Hara Dhaniya Ka Paudha Kaise Badhaye: गर्मियां आते ही हरा धनिये का पौधा सूखने लगता है. ऐसे में इसकी सही तरह से देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पौधा वक्त से पहले ही सूख जाएगा और मिट्टी बंजर हो जाएगी.

Hara Dhaniya Ka Paudha Kaise Badhaye

हरा धनिया के पौधे की कैसे करें देखभाल? Image Credit- Freepik

Hara Dhaniya Ka Paudha Kaise Lagaye: हरा धनिया का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कई तरह से किया जाता है. कुछ लोग व्यंजन के ऊपर गार्निश करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं. इसलिए हर रोज मार्केट से फ्रेश हरा धनिया जरूर आता है. हालांकि, हर बार फ्रेश धनिया मिलना बहुत ही मु्श्किल है और अब तो इसमें भी कई तरह की मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप आपने घर की बालकनी में धनिये का पौधा लगाएं. घर पर लगाना बहुत ही आसान है, लेकिन गर्मियों में इसकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल काम है क्योंकि धूप की वजह से धनिया के पत्ते सूखने लग जाते हैं. एक वक्त के बाद मिट्टी भी बंजर होने लगती है. इसलिए वक्त पर इसकी देखभाल करना जरूरी है ताकि हर रोज फ्रेश धनिये का इस्तेमाल किया जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

हरा धनिया के पौधे की कैसे करें देखभाल?

सही जगह सेलेक्ट करें- धनिया के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सुबह की हल्की धूप मिले और दोपहर की तेज धूप से बचाव हो. बहुत ज्यादा धूप पौधे को जला सकती है.
मिट्टी का सही मिश्रण- अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी का ड्रेनेज सही होना चाहिए. गार्डन सॉइल, कम्पोस्ट, रेत या कोकोपीट आदि इससे पानी जमा नहीं होगा और जड़ें स्वस्थ रहेंगी.
नियमित सिंचाई करें- गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए रोज हल्की सिंचाई करें. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी भी नुकसान कर सकता है, इसलिए मिट्टी को नम रखें, गीला नहीं.
मल्चिंग जरूर करें- गमले की मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते या घास डाल दें. इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधा गर्मी से बचा रहता है.
सही दूरी पर बीज लगाएं- धनिया के बीज बहुत पास-पास न लगाएं। सही दूरी रखने से पौधे को फैलने की जगह मिलती है और ग्रोथ अच्छी होती है.
पानी सही वक्त पर दें- पौधे में पानी सही वक्त पर देना बहुत जरूरी है. कभी भी पानी देने की आदत पौधे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं.
धूप से बचाकर रखें- धूप से पौधे को बचाकर रखें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो धनिया के पत्ते बहुत ही जल्द सूख जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ