News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
International Yoga Day 2025: योग को एक इलाज के रूप में जाना जाता है। यह आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है और कई बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। वहीं, सभी योगासन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। खासकर जब हेडस्टैंड, डीप बैकबेंड जैसे मुश्किल या उन्नत आसनों की बात आती है, तो शरीर आसानी से खतरे का शिकार हो सकता है। ये केवल स्ट्रेच नहीं हैं, ये रीढ़, हार्ट और यहां तक कि दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बताती हैं कि लोग लोग योग की शुरुआत अपनी मजबूत या डॉमिनेंट साइड से करते हैं. इससे कमजोर या कम इस्तेमाल होने वाली साइड को कम समय मिलता है, जिससे शरीर का बैलेंस बिगड़ जता है। योग का काम है बैलेंस बनाना, इसलिए शुरुआत हमेशा कमजोर साइड से करें, ताकि दोनों ओर समान एनर्जी मिल सके। वहीं कुछ लोगों को योग करने से बचना चाहिए।
ये भी पढें- International Yoga Day 2025: थकान को कम करते हैं ये 5 योगासन, फिट रहने के लिए करें रुटीन में शामिल
योग हार्ट को शांत करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है। सांस लेने की प्रक्रिया ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं, लेकिन कुछ उन्नत आसन, जैसे कंधे के बल खड़े होना, सिर के बल खड़े होना या पीछे की ओर गहरी झुकना, वास्तव में रक्त प्रवाह के खराब होने और छाती पर दबाव के कारण ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं।
वैसे तो योग हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी होता है। गठियाबाय के मरीजों को कुछ योगासनों को करने से बचना चाहिए। इसमें चद्मासन, वज्रासन, सुप्त वज्रासन आदि शामिल हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ औरतें सिजेरियन से परेशान रहती हैं। ऐसे में उन्हें भी योग से कुछ समय के लिए परहेज करना चाहिए। सिजेरियन करा चुकी महिलाओं को 6 महीनों तक योगासन से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं, यदि आपका कोई भी अंग ट्रांसप्लांट हुआ हो तो 1 महीने तक योगासन से दूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस साल की थीम
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।