सूखे फूलों से हवन कप्स बनाने का आसान तरीका, पूजा के बाद ऐसे करें फूलों का इस्तेमाल

अगर पूजा के फूलों पर किसी तरह का केमिकल स्प्रे, पेंट, ग्लिटर या नॉर्मल सामग्री लगी है तो उन्हें हवन कप्स में इस्तेमाल करने से बचें. इसी तरह फफूंद लगे, सड़े या बहुत गंदे फूलों का भी इस्तेमाल न करें. 

how to make puja dhoop batti

सूखे फूलों से कैसे बनाएं कप्स? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Puja Dhoop Batti: पूजा-पाठ के बाद फूलों का क्या करें, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. ज्यादातर घरों में फूलों को कुछ समय बाद कूड़े में फेंक दिया जाता है, लेकिन इन्हें दोबारा इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका भी है. पूजा में चढ़ाए गए फूलों को अच्छी तरह सुखाकर आप घर पर हवन कप्स तैयार कर सकते हैं. इससे फूलों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा और घर में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों से हवन के लिए सामग्री तैयार की जा सकती है. हालांकि, इसके लिए सिर्फ साफ और बिना किसी रसायन या स्प्रे वाले फूलों का इस्तेमाल करें. फूलों को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि उनमें नमी न बची रहे. 

इसे भी पढ़ें- प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? ये 5 टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

विज्ञापन

सूखे फूलों से कैसे बनाएं कप्स? 

घर पर सूखे फूलों से हवन कप्स बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

  • पूजा के बाद बचे सूखे फूल
  • थोड़ा सा आटा 
  • पानी
  • कपूर की थोड़ी मात्रा
  • हवन सामग्री
  • छोटे कप या मोल्ड का आकार की कोई चीज

सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह सुखाना 

पूजा के बाद फूलों को सीधे पीसने की बजाय पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा लें. फूलों को साफ कपड़े या ट्रे पर फैलाकर ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती हो. तेज नमी वाली जगहों से बचें और फूल पूरी तरह सूखने के लिए रख दें. अगर फूलों में नमी रह गई तो तैयार किए गए कप्स जल्दी खराब हो सकते हैं. 

सूखे फूलों का पाउडर बनाएं

जब फूल पूरी तरह सूख जाएं, तो उनकी पंखुड़ियों को हाथ से तोड़कर छोटे टुकड़ों में कर लें. इसके बाद, इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में हल्का पीसकर मोटा पाउडर जैसा तैयार कर लें. फिर फूलों को बिल्कुल बारीक पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है. थोड़ा टेक्सचर रहने से भी हवन कप्स को शेप दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

अब तैयार करें मिश्रण

एक बर्तन में सूखे फूलों का पाउडर लें, जिसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा आटा बाइंडर मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लें और ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो. इसे इतना ही नम रखें कि आसानी से शेप दिया जा सके. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में सूखी हवन सामग्री भी मिला सकती हैं. 

कप्स को शेप कैसे दें? 

अब तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें कप या कटोरी जैसा शेप दें. आप इन्हें हाथ से दबाकर छोटा कप बना सकते हैं या किसी छोटे सांचे की मदद ले सकते हैं. इस दौरान आप कप बहुत मोटा न बनाएं, ताकि वह अच्छी तरह सूख सके. 

विज्ञापन

किन फूलों का इस्तेमाल न करें? 

अगर पूजा के फूलों पर किसी तरह का केमिकल स्प्रे, पेंट, ग्लिटर या अन्य सजावटी सामग्री लगी है तो उन्हें हवन कप्स में इस्तेमाल करने से बचें. इसी तरह फफूंद लगे, सड़े या बहुत गंदे फूलों का भी इस्तेमाल न करें. इस तरह पूजा के बाद बचे साफ और नेचुरल फूलों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ