बगलों की बदबू ने कर दिया है परेशान? इन 3 घरेलू उपायों से पाएं Underarm Smell से राहत

क्या आप भी अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से परेशान है और जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं? आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय.

Underarm Odor Home Remedies

अंडरआर्म्स की बदबू को कैसे करें दूर?(Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें बगलों यानी अंडरआर्म्स से बहुत बदबू आती, जिस कारण वह न तो लोगों के आसपास ज्यादा देर बैठ पाते हैं और साथ ही इससे आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है. इतना ही नहीं, कई बार स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि ग्रुप में लोग कभी-कभार मजाक मस्ती करने लगते हैं, जिससे बुरा भी लगता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और जल्दी इस परेशानी से राहत पाना चाहते हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दीवारों में दरार दिखे तो न करें नजरअंदाज, इमारत गिरने से पहले मिलते हैं ये बड़े संकेत

विज्ञापन

गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है बदबू की समस्या

बगलों से बदबू आने की समस्या आम लग सकती है, लेकिन काफी परेशान कर देती है, जो सभी के लिए दिक्कत का कारण बनती है. यह समस्या सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में परेशान करती है और अभी भारत में मौसम का हाल भी अजीब है. अचानक बारिश होती है, उसके बाद कुछ दिन इतनी ज्यादा गर्मी पड़ती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बदबू की समस्या फ्रेश आदमी को भी तनाव में डाल देती है और ऐसा अनुभव कराती है कि वह आज नहाकर नहीं आया है.

नींबू करेगा मदद

अंडरआर्म्स से बदबू की समस्या दूर करने के लिए आम नींबू की मदद ले सकते हैं, इसके इस्तेमाल से बदबू दूर हो जाएगी और आप फ्रेश फील कर सकेंगे. इसको इस्तेमाल में लाने के लिए आप नींबू के टुकड़ों को लगभग 10-15 मिनट तक बगल में घिसें और फिर पानी से उस जगह को साफ कर लें.

एलोवेरा जेल भी करेगा मदद

बगलों से बदबू की समस्या दूर करने के लिए आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आमतौर पर लोग समझते हैं कि एलोवेरा सिर्फ स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन एलोवेरा का इस्तेमाल की समस्याओं में किया जा सकता है. एलोवेरा की मदद से अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप उसके जेल को बगलों पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर जब वक्त पूरा हो जाए, तो साफ से धो लें.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा से भी दूर होगी बदबू

बगलों की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना तैयार कर लें और इसे 15 मिनट बगलों पर लगाकर छोड़ दें. जब समय पूरा हो जाए तो नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें. इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की बदबू दूर हो जाएगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ