चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी

Homemade Face Mist: चेहरा धोने के बाद भी अगर स्किन थकी और बेजान नजर आती है तो उसे सिर्फ मॉइस्चराइजर की नहीं बल्कि फ्रेशनेस की भी जरूरत हो सकती है. जानिए घर पर तैयार किया जाने वाला आसान फेस मिस्ट कैसे आपकी स्किन को गर्मी में ठंडक और ताजगी का एहसास दे सकता है.

cucumber Face Mist

खीरे के फेस मिस्ट से पाएं चेहरे पर ठंडक और फ्रेशनेस. AI Generated Image

विज्ञापन

Face Mist DIY: कई लोगों को ये परेशानी होती है कि चेहरा धोने और मॉइस्चराइज करने के बाद भी त्वचा मुरझाई, थकी और बेजान सी नजर आती है. ऐसे में चेहरे पर क्रीम लगाने से बेहतर है कि उसे ताजगी और नमी देने वाला फेस मिस्ट इस्तेमाल किया जाए. खीरे के खास गुणों को तो सभी जानते हैं कि खीरा पानी से भरपूर होता है और उसे त्वचा पर लगाने से ताजगी और ठंडक का एहसास होता है. लेकिन, इसके लिए आपको बाजार से महंगा फेस मिस्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. अब आप घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट (Cucumber Face Mist) बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल

विज्ञापन

घर पर खीरे का फेस मिस्ट बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक ताजा खीरा लेकर उसे अच्छे से धो लीजिए.
  • खीरे को अच्छे से धोने के बाद उसके ऊपर की परत को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  • अब खीरे के टुकड़ों को एक पैन में डालकर लो फ्लेम पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पानी में उबाल लीजिए. इसे अच्छे से उबालने के बाद इसे कम से कम 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  • अब इन ठंडे किए हुए खीरे के टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डाल दीजिए और लगभग 20 सेकेंड के लिए पीस लीजिए.
  • पिसे हुए मिश्रण को साफ कपड़े या फिर छलनी की मदद से छान लीजिए, ताकि सिर्फ तरल हिस्सा ही रह जाए.
  • अगर आपको जरूरत लगे तो आप इसे साफ पानी मिलाकर पतला भी कर सकते हैं.
  • इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर दीजिए.
  • लीजिए बनकर तैयार है आपका खीरा फेस मिस्ट.

चेहरे पर इसे कब और कैसे लगाएं?

इसका अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए अपना चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कीजिए और बिना हाथ लगाए इसे अपने आप नैचुरली सूखने दीजिए. इसका इस्तेमाल आप दिन में बाहर से आने के बाद या जब चेहरा थका हुआ महसूस हो तब कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप इसे बहुत पास से आंखों पर स्प्रे न करें. अगर इसके बाद आपको अपनी त्वचा खिंची हुई लगे तो कोई क्रीम जरूर लगाएं. अगर आप इसको अपनी त्वचा पर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें.

खीरे का फेस मिस्ट आखिर चेहरे पर क्या करता है?

विज्ञापन

दरअसल खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इससे बना हुआ फेस मिस्ट त्वचा को ताजगी और नमी का एहसास दिलाता है. इस मिस्ट को चेहरे पर स्प्रे करने से गर्मी के दौरान थकान दूर होती है और ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास मिलता है. खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये आपको चेहरे की रेडनेस भी कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी की मदद से ये नई सेल्स की ग्रोथ कराने में भी मददगार होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ