---विज्ञापन---

कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नया बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम कंपनी के CEO ने क्या बताया

Jeans Washing Tips: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि जींस को कब धोना चाहिए, ताकि उसका कपड़ा जल्दी खराब न हो और उसे लंबा इस्तेमाल किया जा सके. आइए जानते हैं इसका जवाब.

---विज्ञापन---

जींस आज के वक्त में लोगों के फैशन का अहम हिस्सा बन चुका है. आप गौर करेंगे कि पार्टी हो, शादी हो या ऑफिस बड़ी संख्या में लोग जींस पहनते हैं. जींस न सिर्फ स्टाइलिश होता है, बल्कि इसका कपड़ा भी काफी अच्छा होती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में रहता है. लेकिन अक्सर लोग जींस को एक बार पहनने के बाद धो लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जींस को कितने दिनों में धोना चाहिए? आइए इस स्टोरी में जानते हैं जींस को लंबा चलाने का सीक्रेट.

यह भी पढ़ें:चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं डेनिम कंपनी के CEO?

लीवाइज के CEO (सितंबर 2011 से जनवरी 2024) रहे ‘चिप बर्ग’ फॉर्च्यून मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहते हैं कि, कि अच्छी क्वालिटी की जींस को वॉशिंग मशीन में बार-बार धोना बिल्कुल जरूरी नहीं है. दरअसल, बहुत ज्यादा धुलाई जींस के फैब्रिक को कमजोर कर देती है. रिपोर्ट्स के अनुसार,अगर जींस पर कोई विजिबल दाग नहीं लगा है तो उसे मशीन में धोने की जरूरत नहीं है, उनका मनाना है कि जींस को जितना कम धोया जाए, उसका फैब्रिक और फिटिंग उतनी ही बेहतर बनी रहती है. साथ ही, ऐसा करने से जींस न सिर्फ लंबा चलता है, बल्कि नया जैसा बना रहता है.

सभी की अलग-अलग सोच

हालांकि, जींस को धोने के लेकर लोगों की अपनी भी कुछ अलग-अलग राय होती है, कोई हफ्तों में एक बार धोता है, तो कुछ लोग महीनों तक जींस को नहीं धोते हैं, क्योंकि उसका कपड़ा काफी मोटा होता है. हालांकि, जींस धोना इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी ज्यादा गंदी हो गई है, अगर आपने एक बार ही पहना है और उसपर कोई गंदी नहीं है, तो उसे तुरंत धोने की जरूरत नहीं है, लेकिन जींस अगर बहुत ज्यादा गंदी हो गई है, तो उसे धोना बेहतर है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Washing Machine Hack: वॉशिंग मशीन के ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे दूर होती हैं कपड़ों की

First published on: Sep 09, 2026 11:15 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola