दुबई में रविवार को एमिरेट्स बिजनस कॉन्क्लेव 2022 यूएई’ का आयोजन किया गया। इसमें भारत के उभरते युवा व्यवसायी सतीश सनपाल को ‘राइज ऑफ इंडस्ट्री एमिरेट्स बिजनस अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें शेख मोहम्मद बिन अहमद बिन हमदान अल नाहयान प्रदान किया। यह सम्मान पाकर सतीश की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
अभी पढ़ें – किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान बनाएं टेस्ट में बेस्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता, जानें रेसिपी
स्पेशल ऑनर से सम्मानित किए जाने के बाद सतीश कहा। ‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि एमिरेट्स बिजनस अवार्ड्स – द राइज़ ऑफ़ इंडस्ट्री में मुझे सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत स्पेशल है, क्योंकि यह न केवल मेरे लिए, बल्कि भारत के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। मैं इस पुरस्कार को अपनी जन्मभूमि के लोगों को समर्पित करता हूं।’ बता दें कि सतीश इलिट VII क्लब के मालिक हैं जो कि पांच सितारा कॉनराड होटल में स्थित है, जो दुबई के सबसे मशहूर शेख ज़ैद रोड पर स्थित है।
अभी हाल ही सतीश सनपाल को दुबई में इंटरनेशनल रिटेल एंड लाइफस्टाइल आइकॉन 2022 मिड-डे द्वारा स्टाइलिश आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर के रूप में सम्मानित किया गया था। इस युवा व्यवसायी की लोकप्रियता ने उन्हें एक पसंदीदा सेलिब्रिटी का दर्जा दिया है, जिन्हें भारत और दुबई में आयोजित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोहों में आमंत्रित करके सम्मानित किया जा चुका है और टॉप बॉलीवुड सितारों को उनके हाथों कई पुरस्कार दिलवाया जाता है।
अभी पढ़ें – इस साल गणपति बप्पा को खुश करें स्पेशल महाराष्ट्रीयन श्रीखंड का भोग लगाकर, जानें रेसिपी
सतीश सनपाल ने विनम्रतापूर्वक आगे कहा, ‘यह सम्मान गल्फ देश में हर उभरते उद्यमी के लिए एक सपना है। मेरे पास अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। वास्तव में इस सम्मान ने मुझे अपने उद्योग में अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने और पूरे खाड़ी देश और अन्य देशों में अपने नक्शेकदम का विस्तार करने की प्रेरणा दी है। एमिरेट्स बिजनेस कॉन्क्लेव यूएई एक विशेष मंच है जो व्यवसायियों, उभरते उद्यमियों को सम्मानित करता है जिन्होंने यूएई में कॉर्पोरेट कल्चर और नैतिकता में अपना योगदान दिया है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines