Bridal Skin Care: जल्द बनने वाली हैं दुल्हन तो चेहरे पर लगाएं ये जादुई फेस मास्क, ये रही बनाने की विधि

Pre Bridal Face Mask

Pre Bridal Face Mask

विज्ञापन

How To Make Pre Bridal Face Mask: हर होने वाली दुल्हन शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। इसके लिए वो कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मौजूद चीजों की मदद से प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।

इस फेस मास्क को हल्दी, चंदन और गुलाब जल की मदद से तैयार किया जाता है। जिसको लगाकर आपके फेस पर लगाकर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है, तो चलिए जानते हैं प्री ब्राइडल फेस मास्क (How To Make Pre Bridal Face Mask) बनाने की विधि-

विज्ञापन

प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 से 2 चम्मच चंदन
  • 3 चम्मच गुलाब जल
  • 1/4 से भी कम हल्दी

प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Pre Bridal Face Mask)

  • प्री ब्राइडल ग्लोइंग फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें।
  • फिर आप इसमें 1 से 2 चम्मच चंदन और करीब 3 चम्मच गुलाब जल डालें।
  • इसके बाद आप इसमें 1/4 से भी कम हल्दी डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपका प्री ब्राइडल फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Pre Bridal Face Mask)

  • इसको लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • फिर आप अपने फेस को अच्छे से पौंछकर सुखा लें।
  • इसके बाद आप ब्रश की सहायता से फेस मास्क को अपने पूरे फेस पर लगाएं।
  • फिर आप इसको लगभग 10 मिनट तक फेस पर लगाकर सुखाएं।
  • इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में लगभग 2 बार जरूर लगाएं।
  • इस फेस पैक से आपका फेस ग्लो करने लगेगा।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ