घर में वुडन फ्लोरिंग कमरे को खूबसूरत और प्रीमियम लुक देती है. इसकी चमक और नेचुरल फिनिश घर के इंटीरियर को खास बना देती है, लेकिन अगर उसकी सफाई और देखभाल सही तरीके से न की जाए तो कुछ ही समय में फ्लोरिंग पर खरोंच, दाग, नमी के निशान और चमक फीकी पड़ने जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं. अक्सर लोग सफाई के दौरान जाने-अनजाने ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो लकड़ी के फर्श को खराब कर सकते हैं. अगर आपने हाल फिलहाल में फ्लोरिंग कराई है तो शुरुआत से ही ध्यान दें. इससे फर्श की लाइफ काफी लंबी होगी और लुक भी खराब नहीं होगा. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से फ्लोर का ध्यान रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: बाजार की मेहंदी छोड़ें, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेहंदी… दोनों हाथों पर चढ़ेगा खूबसूरत रंग
पानी ज्यादा इस्तेमाल करना
वुडन फ्लोरिंग का सबसे बड़ा दुश्मन पानी और नमी हो सकती है. कई लोग फर्श को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा पानी डालकर पोछा लगाते हैं. इससे पानी लकड़ी के जोड़ या सतह के नीचे पहुंच सकता है और लंबे समय में फ्लोरिंग फूलने, मुड़ने या खराब होने की वजह बन सकता है. अगर पानी गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें और पोछे को अच्छी तरह निचोड़कर इस्तेमाल करें.
हार्ड केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करना
हर फ्लोर क्लीनर वुडन फ्लोरिंग के लिए सेफ नहीं होता. ब्लीच, एसिड या ज्यादा केमिकल वाले क्लीनर लकड़ी की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे फर्श की चमक कम हो सकती है और असर दाग पर भी पड़ सकता है. इसलिए ऐसा क्लीनर चुनें जो खास तौर पर वुडन फ्लोरिंग के लिए बनाया गया हो, जिससे उसकी चमक और डिजाइन खराब न हो पाए.
रोजाना झाड़ू की जगह खुरदुरे ब्रश का इस्तेमाल
कठोर ब्रिसल वाले ब्रश से बार-बार सफाई करने पर लकड़ी पर छोटे-छोटे स्क्रैच पड़ सकते हैं. शुरुआत में ये निशान दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ फ्लोरिंग की फिनिश खराब लगने लगती है. इसलिए आपको मुलायम ब्रिसल वाली झाड़ू, माइक्रोफाइबर मॉप या वुडन फ्लोर के लिए उपयुक्त वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें.
गलत तरीके से वैक्यूम क्लीनर चलाना
वैक्यूम क्लीनर वुडन फ्लोरिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस दौरान गलत अटैचमेंट या कठोर ब्रश रोल का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए वुडन फ्लोर के लिए सेटिंग या सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट का इस्तेमाल करें और मशीन को जोर से फर्श पर न घसीटें. इससे लंबे वक्त तक लकड़ी का फर्श अच्छा रहेगा.
वुडन फ्लोरिंग की चमक बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- फर्श पर पानी जमा न होने दें और अगर जमा हो जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें. लगातार गीला रहने की वजह से फ्लोर सील सकता है.
- फर्श गीला रहने की वजह से दीमक लग जाएगी और फ्लोर अंदर से खराब होने लग जाएगा. इसलिए हर तीसरे महीने फ्लोर पर दवा डालें.
- फर्नीचर के पैरों पर फेल्ट पैड लगाएं और अगर आप सफाई कर रहे हैं तो हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें.
इसे भी पढ़ें- छोटा कमरा लगेगा बड़ा, दीवारों पर करवाएं ये 7 रंग, खुला-खुला दिखेगा पूरा स्पेस
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 hr agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines