Ganesh Chaturthi Special: बाजार की मेहंदी छोड़ें, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेहंदी… दोनों हाथों पर चढ़ेगा खूबसूरत रंग

अगर आप गणेश जी के उत्सव पर अपने हाथों का रंग गहरा करना चाहते हैं तो घर पर तैयार की गई नेचुरल मेहंदी तैयार करें. इससे आपको गणेश चतुर्थी के लुक में पारंपरिक और खूबसूरत टच जोड़ा जा सकता है.

Ganesh Chaturthi Special

सबसे पहले अच्छी मेहंदी पाउडर चुनें. Image Credit- Freepik

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घर की डेकोरेशन से लेकर कपड़ों और मेहंदी तक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस मौके पर महिलाएं और लड़कियां हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर अपने हाथों को मेहंदी से सजाने की तैयारी कर रहे हैं तो मार्केट में मिलने वाली तैयार कोन खरीदने के बजाय घर पर नेचुरल मेहंदी पेस्ट तैयार कर सकते हैं. घर पर मेहंदी बनाना बहुत मुश्किल नहीं है. बस आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. इससे आप अपनी पसंद के हिसाब से मेहंदी की कंसिस्टेंसी भी रख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले अच्छी मेहंदी पाउडर चुनें

घर पर मेहंदी बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का मेहंदी पाउडर लें. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा चमकीले रंग या खुशबू वाला पाउडर नहीं खरीदना है. इसे इस्तेमाल करने से पहले मेहंदी पाउडर को इस्तेमाल करने से पहले बारीक छलनी से छान लें. इसके बाद, मेहंदी का पेस्ट तैयार करें और फिर इस्तेमाल करें.

मेहंदी का पेस्ट कैसे तैयार करें?

  • मेहंदी पाउडर- 4
  • जरूरत के हिसाब से
  • कटोरी- 1

विधि

  • सबसे पहले मेहंदी पाउडर को छान लें और अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें. फिर एक चम्मच से मिलाते जाएं और पेस्ट न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी रखें कि वह कोन से आसानी से निकल सके.
  • अब कुछ लोग मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चाय की पत्ती से तैयार पानी का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए पानी में चाय की पत्ती उबालकर उसे अच्छी तरह छान लें और ठंडा होने दें. अब इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके मेहंदी पाउडर में मिलाएं.
  • पेस्ट तैयार होने के बाद इसे ढककर कुछ घंटे रखा जा सकता है. ध्यान रखें कि मेहंदी का रंग हर इंसान के स्किन, मेहंदी की क्वालिटी और पेस्ट को कितनी देर रखा गया है. इसलिए किसी घरेलू नुस्खे से बहुत गहरा रंग मिलने की गारंटी नहीं दी जा सकती.
  • मेहंदी सूखने के बाद उसे जल्दी झड़ने से रोकने के लिए कुछ लोग नींबू और चीनी के घोल का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए थोड़ी चीनी को नींबू के रस में मिलाकर हल्का घोल तैयार किया जा सकता है. जब मेहंदी हाथ पर कुछ हद तक सूख जाए, तो कॉटन की मदद से बहुत हल्के हाथों से यह मिश्रण लगाया जा सकता है.

मेहंदी कोन घर पर कैसे बनाएं?

  • अगर आप पेस्ट घर पर बना रही हैं तो कोन भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए पतली प्लास्टिक शीट या कोन बनाने वाली शीट को रोल करके छोटा कोन बनाएं और उसके खुले हिस्से को अच्छी तरह सील करें.
  • इसके बाद मेहंदी पेस्ट को धीरे-धीरे कोन में फील करें. ऊपर से भी अच्छी तरह बंद कर दें, कोने की नोक बहुत ज्यादा बड़ी न रखें, ताकि हाथों पर बारीक डिजाइन बनाई जा सके.

मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मेहंदी लगाने से पहले हाथों को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें. फिर हाथों पर तेल, क्रीम या लोशन लगा हुआ हो तो मेहंदी के साइड इफेक्ट हो सकता है. पहली बार किसी नए मेहंदी पाउडर या मिश्रण का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी मात्रा में त्वचा के छोटे हिस्से पर पहले टेस्ट करना बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ