IND vs NZ: पहले वनडे मैच में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर, गिल-गंभीर को लेना होगा बड़ा फैसला

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का सभी इंतजार कर रहे हैं. इसी सीरीज से टीम इंडिया के दोनों दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने वाले हैं. इस सीरीज की शुरुआत ईडन पार्क ऑकलैंड में 4 नवंबर से होने वाली है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team ने शुरू कर दी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहती है. फिलहाल टीम में कुल 16 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को फैसला करना होगा कि कौन से 5 खिलाड़ियों को वो बेंच पर बिठाना चाहते हैं. पहले मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे निकलना चाहेगी. इस दौरान शानदार फॉर्म में चल रहे कुछ स्टार खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज 

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. वो 4 नवंबर को ही ऑकलैंड पहुंचने वाले हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें पहले वनडे मुकाबले में आराम दे सकती है. जिससे वो आने वाले मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार रहे. सिराज फिलहाल इंडिया ए के लिए रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ 

मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी पहले मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है. फिलहाल टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है. ऐसे में स्टार खिलाड़ियों के आराम देने के बाद ही गायकवाड़ को वनडे टीम की प्लेइंग 11 में मौका मिल पाएगा. गायकवाड़ ने पिछली सीरीज में हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया था. 

ईशान किशन

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी पहले मुकाबले में आराम मिल सकता है. पहले 3 वनडे मैचों में टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को ही मौका देने वाली है. किशन को चौथे मुकाबले से ही मौका मिल सकता है. फिलहाल किशन को अपनी बारी का बेंच पर बैठकर इंतजार करना होगा. 

विज्ञापन

आकिब नबी 

युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी पहले वनडे मुकाबले में बाहर बिठाया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट इसी रोल के लिए अभी अंशुल कंबोज को मौका देने वाली है. ऐसे में नबी को भी अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा. आकिब नबी ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन कंबोज फिलहाल मैनेजमेंट के पसंदीदा है. 

कुलदीप यादव 

स्पिनर कुलदीप यादव को टी-20 सीरीज के दौरान भी खेलने को नहीं मिला. वो सिलसिला पहले वनडे में भी जारी रह सकता है. ऑकलैंड में ईडन पार्क स्टेडियम बहुत छोटा है. ऐसे में स्पिनरों के लिए मैदान पर बहुत कुछ नहीं होता है. जिसके कारण ही कुलदीप यादव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. टीम पहले वनडे में अक्षर पटेल को ही मौका देने वाली है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ