छोटा कमरा लगेगा बड़ा, दीवारों पर करवाएं ये 7 रंग, खुला-खुला दिखेगा पूरा स्पेस
Best Colors For Small Bedroom: छोटे कमरे को बड़ा और खुला दिखाने के लिए सिर्फ फर्नीचर और लाइटिंग पर ध्यान देना काफी नहीं है. दीवारों का सही रंग भी कमरे के लुक को काफी बदल सकता है. जानिए छोटे बेडरूम के लिए कौन से शेड्स बेहतर रहेंगे.

Best Room Colors: कई बार लोग छोटा कमरा होने पर कमरे का फर्नीचर कम करते हैं, बड़े शीशे लगाते हैं या फिर ज्यादा लाइट लगाते हैं, लेकिन वो दीवारों के रंग को नजरअंदाज कर देते हैं. दीवारों का रंग भी कमरे के आकार को बड़ा दिखाने में मदद कर सकता है. खासकर छोटे बेडरूम में बहुत जरूरी है कि दीवारों का रंग सोच-समझकर चुना जाए. आइए जानते हैं ऐसे 7 शेड्स जो आपके कमरे को बड़ा दिखाने में मदद कर सकते हैं.
सॉफ्ट वाइट
2 / 8सफेद रंग रोशनी को ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है और इसी वजह से कमरा और भी ज्यादा ब्राइट और खुला हुआ महसूस होता है. आप अपने कमरे में बिल्कुल चटक सफेद के बजाय ऑफ-वाइट, आइवरी या क्रीमी वाइट जैसे सॉफ्ट शेड्स करवा सकते हैं. खासकर अगर आपके कमरे में कम रोशनी आती है तो ये रंग और भी उपयोगी रहेंगे.
हल्का बेज
3 / 8अगर आप अपने कमरे में खुले के साथ-साथ वॉर्म लुक चाहते हैं तो आप हल्का बेज रंग चुन सकते हैं. आप चाहे तो वॉर्म बेज रंग को आप अपने कमरे के फर्नीचर के साथ मैच कर सकते हैं. बहुत गहरे बेज या ब्राउन रंग करवाने से बचें क्योंकि ये आपके रूम को भारी लुक दे सकते हैं.
पेस्टल ब्लू
4 / 8अगर आप अपने कमरे को हल्का शांत दिखाना चाहते हैं तो आप हल्का नीला रंग भी चुन सकते हैं. खासकर छोटे बेडरूम में ये बहुत अच्छा लगता है. लेकिन, ध्यान रहे कि बहुत चमकीले या बहुत गहरे नीले रंग ना चुनें.
सेज ग्रीन
5 / 8सेज ग्रीन आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है. अगर आप अपने कमरे को थोड़ा रंगीन लुक देना चाहते हैं, लेकिन कमरे को बहुत ज्यादा भारी लुक नहीं देना चाहते तो आप सेज ग्रीन रंग चुन सकते हैं. सफेद फर्नीचर, लकड़ी और हल्के पर्दों के साथ ये रंग बहुत अच्छा लगेगा.
हल्का ग्रे
6 / 8अगर आप अपने कमरे में साफ-सुथरा और क्लीन लुक चाहते हैं तो आप लाइट ग्रे रंग करवा सकते हैं. खासकर अगर आपके कमरे में सफेद फर्नीचर या मेटल डिटेलिंग हो तो ये रंग और भी अच्छा लगेगा.
ब्लश पिंक
7 / 8आप अपने कमरे में खुला लुक देने के लिए बहुत हल्का ब्लश पिंक कलर करवा सकते हैं. बेडरूम को ये एक सॉफ्ट लुक देने में मदद करेगा. चटक गुलाबी जैसे रंग चुनने के बजाय ये रंग परफेक्ट रहेगा.
हल्का लैवेंडर
8 / 8अगर आप अपने कमरे के लिए कोई पेस्टल रंग ढूंढ रहे हैं तो आप हल्का लैवेंडर रंग करवा सकते हैं. इसे सफेद या हल्के न्यूट्रल फर्नीचर के साथ पेयर किया जा सकता है. यह भी पढ़ें - कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए आजमा लें ये हैक्स, घोंसला नहीं बना पाएंगे Pigeons


















