Lizard Keep Away: अगर घर में एक-दो छिपकलियां हों तो उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है, क्योंकि वे आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहती हैं. पर जब यही छिपकलियां बार-बार दिखने लगें, इनकी संख्या जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए या ये दिन में भी दीवारों पर घूमने लगें या किचन तक पहुंच जाएं, तब ये परेशानी का सबब बन सकती हैं. ऐसे में घर को इनसे साफ रखने के लिए जरूरत है और उनकी बढ़ती संख्या को समय पर रोकने की. अगर आप भी उन्हें दूर करने के हैक्स ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- डाइट पर हैं और खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? बनाएं ये मूंग दाल चीला, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
छिपकली भगाने के हैक्स | What Kills Lizards Instantly
अंडे के छिलके- छिपकली अंडे की बदबू से बहुत ही दूर भागती हैं. आप इसके छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं और धागे में बांधकर दीवार पर लटका सकते हैं.
सफेद पाउडर- घर में रखा सफेद पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप चूना का इस्तेमाल कर सकते हैं. चूने से एक लाइन बनाकर छिपकलियों को दूर रखा जा सकता है.
प्याज- प्याज की बदबू से छिपकलियों का दम घुटने लगता है. आप प्याज को धागे की मदद से लटका सकते हैं या एक कटोरे में काटकर रख सकते हैं.
कपूर- कपूर की गोलियों में बहुत ही खुशबू होती है, जिससे छिपकलियां दूर भागती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो जगह-जगह कपूर को रख सकते हैं जैसे अलमारी या दीवार से कोने पर. इससे छिपकलियों का आना-जाना बहुत ही कम हो जाएगा.
डेटॉल- अगर आपके घर में डेटॉल है तो इसका स्प्रे बनाया जा सकता है. इससे छिपकली दूर भागती हैं और अपना घर बदल लेती हैं.
क्यों होती हैं छिपकलियां?
घर में छिपकली गंदगी या कीड़े-मकौड़े की वजह से होती है. कई बार गंदी दीवारें या नमी होने की वजह से छिपकलियां अंडे देने लगती हैं. वहीं, अगर आपके घर में कीड़े-मकौड़े ज्यादा हो रहे हैं तो पहले इसे साफ करने का हल निकालें और फिर छिपकली को भगाने की कोशिश करें. वरना घर में कीड़े होने की वजह से छिपकलियां वापस आ जाएंगी और आपकी परेशानी बढ़ती रहेगी.
इसे भी पढ़ें- बालों को करना चाहते हैं मजबूत और घना? डॉक्टर ने कहा घर पर इस तरह बनाएं हेल्दी लड्डू मिलेंगे कई फायदे
संबंधित खबरें
घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 hr agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
2 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
21 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines